फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The temperature reached close to 44 degrees and hot winds also caused trouble

Jhansi News: 44 डिग्री के करीब पहुंचा पारा गर्म हवाओं ने भी किया परेशान

Sat, 26 Apr 2025 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
The temperature reached close to 44 degrees and hot winds also caused trouble

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी का दिन का पारा 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। दिनभर तेज गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने शनिवार को भी तापमान में इजाफा होने का पूर्वानुमान जताया है। अब भीषण गर्मी का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। दूसरी तरफ, लू की रफ्तार भी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तीन डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम पारा 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.4 डिग्री कम है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि आगामी चार-पांच दिन बहुत हल्के बादल छाए रह सकते हैं। बारिश के कोई आसार नहीं हैं। दो से 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed