फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   -The team arrived to remove the shops of the vegetable market, women lay down in front of the JCB.

Jhansi News: -सब्जी मंडी की दुकानें हटाने पहुंची टीम, जेसीबी के आगे लेटीं महिलाएं

Wed, 12 Aug 2026 02:30 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 12 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
-The team arrived to remove the shops of the vegetable market, women lay down in front of the JCB.
झांसी। सीपरी बाजार में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए सब्जी मंडी की दुकानें हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को दुकानदारों का विरोध झेलना पड़ा। जैसे ही निगम की टीम ने एक दुकान को तोड़ना शुरू किया तो महिलाएं जेसीबी के आगे लेट गईं। एक महिला बेहोश भी हो गई, उसे अस्पताल ले जाया गया। बाद में अपर नगर आयुक्त ने दुकानदारों को तीन दिन में दुकानें हटाने की मोहलत दी।
विज्ञापन

सीपरी बाजार में सरकारी भूमि पर नगर निगम की ओर से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए निविदा प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। एक फर्म को कार्यादेश भी जारी कर दिया गया है। यहां कई सालों से सब्जी मंडी संचालित हो रही है, जहां लगभग सौ दुकानदार सब्जी विक्रय करते हैं। पिछले महीने नगर निगम की टीम यहां अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची थी, तब भी दुकानदारों ने विरोध किया था। इस पर टीम कुछ समय की मोहलत देकर आ गई थी। मंगलवार को अपर नगर आयुक्त राहुल कुमार यादव, जोनल अधिकारी सीपी पांडेय, सीओ रामवीर सिंह, एसीएम संजय कुमार पुलिस बल और निगम की टीम के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे। एक दुकान को जेसीबी से हटाना शुरू कर दिया तो महिलाएं उसके आगे लेट गईं। कई दुकानदार कहने लगे कि उन्हें निगम की तरफ से दुकानें हटाने का कोई नोटिस नहीं मिला है।
विज्ञापन

15 अगस्त के बाद फिर जाएगी टीम
इस पर अपर नगर आयुक्त ने लाउडस्पीकर पर घोषणा करते हुए कहा कि तीन दिन की मोहलत दी जा रही है। 15 अगस्त के बाद टीम फिर से कार्रवाई करने के लिए आएगी। उन्होंने बताया कि नगरा जाने वाली रोड पर ओवरब्रिज के पास ही सब्जी विक्रेताओं को बैठने की जगह दे दी गई है। यहां की जमीन की साफ-सफाई भी कराई गई है। यहीं पर करीब दो महीने दुकानदारों को बैठने के लिए जगह दी जाएगी। फिर कॉम्प्लेेक्स के भूतल पर फड़ लगाने के लिए जगह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार करोड़ से बनेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 80 दुकानें होंगी
नगर निगम के मुख्य अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि चार करोड़ रुपये से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। यह दो मंजिला होगा। यहां पर 80 दुकानें बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed