फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The teacher who came to teach tuition at home raped the girl student of class VIII.

Jhansi News: दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक पकड़ा

Sun, 08 Jan 2023 11:50 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
The teacher who came to teach tuition at home raped the girl student of class VIII.
झांसी। प्रेमनगर थाना इलाके में कक्षा आठ की छात्रा के साथ घर पर ट्यूशन पढ़ाने गए एक शिक्षक ने दुष्कर्म किया। छात्रा घर पर अकेली थी। पिता ड्यूटी गए हुए थे जबकि मां पास में डेयरी से दूध लेने चली गई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रेमनगर थाना इलाके में रहने वाली कक्षा आठ की एक चौदह वर्षीय छात्रा को उसके घर पर राजगढ़ के विलेज इंटर कॉलेज के पास रहने वाला युवक शिवम सैनी (22) ट्यूशन पढ़ाने आता था। छात्रा के साथ दो और बच्चे भी ट्यूशन पढ़ते थे। बुधवार को छात्रा के पिता ड्यूटी पर गए हुए थे, जबकि मां दूध लेने गई थी। किशोरी को घर पर अकेला देखकर शिक्षक ने पढ़ने वाले दोनों बच्चों को छुट्टी दे दी थी। इसके बाद उसने छात्रा से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

माता-पिता के घर वापस लौटने पर पीड़िता ने रोते हुए उन्हें आपबीती सुनाई। इस पर पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से दूर बना हुआ था। रविवार को प्रेमनगर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के बयान के बाद बढ़ाईं धाराएं
झांसी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के पिता ने तत्काल इसकी सूचना प्रेमनगर थाना पुलिस को दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। प्रेमनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद उसके बयान दर्ज किए गए, जिसमें उसने घटना के बारे में पूरी जानकारी दी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ-साथ दुष्कर्म की धारा 376 भी बढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed