फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The sword hanging on 26 more illegal colonies of the metropolis

महानगर की 26 और अवैध कॉलोनियों पर लटकी तलवार

Thu, 09 Jun 2022 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
The sword hanging on 26 more illegal colonies of the metropolis
झांसी। महानगर में अवैध रूप से विकसित की गईं 26 और कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की तलवार लटकी है। झांसी विकास प्राधिकरण ने इन सभी को नोटिस जारी कर दिया है। आगामी 15 दिनों में कॉलोनाइजरों द्वारा कॉलोनी को नियमित नहीं कराया तो इन पर भी बुलडोजर चला दिया जाएगा। प्राधिकरण हाल ही में ऐसी पांच कॉलोनियों पर बुलडोजर चला चुका है।
विज्ञापन

शहर में अवैध कॉलोनियों की भरमार है। झांसी विकास प्राधिकरण से कॉलोनी का ले-आउट स्वीकृत नहीं होने के कारण कॉलोनी वासियों को सड़क, बिजली व पानी जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझना पड़ता है। प्राधिकरण ने ऐसी ही 31 अवैध कॉलोनियों को चिह्नित किया है। इसमें से अब तक की गई कार्रवाई में भगवंतपुरा में सलीम खान द्वारा बनाई गई कॉलोनी, पंचवटी स्थित इकबाल व अजय कुशवाहा की अवैध कॉलोनी, हंसारी के महाराज नगर में बिना अनुमति के बसाई गई जयेश यादव व राजेंद्र सिंह की कॉॅलोनियों पर बुलडोजर चलाया जा चुका है। वहीं आगे की कार्रवाई के तहत 26 और कॉलोनाइजरों को अंतिम नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी गई है। इसमें कॉलोनियों को नियमित कराने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके लिए जेडीए द्वारा पंद्रह दिन का समय भी तय किया गया है। तय समय सीमा के भीतर अवैध रूप से विकसित की गई कॉलोनियों को नियमित नहीं करने पर बुलडोजर चलाकर जमीदोज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में 31 अवैध कॉलोनियों को चिह्नित कर सूची तैयार की गई है। जिसमें से पांच को जमींदोज कर दिया गया है। 26 कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर नियमित करने के आदेश दिए गए हैं। तय समय सीमा के भीतर नियमित नहीं करने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वेश कुमार दीक्षित, उपाध्यक्ष, जेडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed