{"_id":"c5f2fecb84eca6f37eb931f6eb12125f","slug":"the-suffering-of-divisional-be-entrepreneurs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त ने जानी उद्यमियों की पीड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त ने जानी उद्यमियों की पीड़ा
झांसी/ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक हुई, जिसमें उद्यमियों की समस्याएं सुनी गईं। मंडलायुक्त ने समस्याओं के निस्तारण संबंधी निर्देश जारी किए।
आयुक्त सभागार में आयोजित बैठक में सामने आया कि गया प्रसाद त्रिपाठी ने बिजौली ग्रोथ सेंटर में इकाई स्थापित करने को भूखंड आवंटित कराया था, लेकिन बीमारी की वजह से वह इसका पूरा पैसा दो माह के विलंब से जमा कर पाए थे, परंतु अब उन्हें भूखंड नहीं दिया जा रहा है। जबकि, ग्रोथ सेंटर में डेढ़ सौ भूखंड रिक्त पड़े हुए हैं। इस पर मंडलायुक्त के राममोहन राव ने उप प्रबंधक जे बी राम को मुख्यालय से पैरवी करने तथा प्रबंध निदेशक व औद्योगिक विकास आयुक्त को इस संबंध में पत्र निर्गत करने के निर्देश दिए।
वहीं, मे. वियानी वुड क्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड ने बताया कि उनका लकड़ी पर आधारित डोर - विंडो का बड़े स्केल पर उत्पादन का कारखाना है। इकाई का निर्मित कवर्ड एरिया 34.15 प्रतिशत था, परंतु यूपीएसआईडीसी के अवर अभियंता ने 27 प्रतिशत कवर्ड एरिया की रिपोर्ट लगाई। यदि 30 प्रतिशत कवर्ड एरिया की रिपोर्ट लगाई होती, तो हस्तांतरण लेवी न लगाई जाती। इस पर कमिश्नर ने उप प्रबंधक को अवर अभियंता के साथ मौके पर जाकर जांच करने तथा लेवी न लिए जाने की आख्या मुख्यालय प्रेषित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उद्यमियों ने औद्योगिक आस्थान चंदेरा में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का शिविर लगवाने की मांग की। मंडलायुक्त ने बोर्ड के अधिकारियों को 16 सितंबर को औद्योगिक आस्थान चंदेरा में शिविर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का मंडल में लक्ष्य बढ़ाने को शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस मौके पर उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी ए के श्रीवास्तव, एलडीएम सुनील चावला, जिला समन्वयक राजेश कुमार खरे, उप मुख्य अभियंता विद्युत राकेश कुमार, सीओ सिटी कल्याण सिंह आदि मौजूद रहे। बाद में सभी के प्रति आभार संयुक्त आयुक्त उद्योग ने जताया।