फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The streets of the metropolis will clean

चकाचक होंगी महानगर की सड़कें

Mon, 16 Nov 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
The streets of the metropolis will clean
झांसी। महानगर की बदहाल हो चुकी सड़कें शीघ्र ही चकाचक होने वाली हैं। केंद्र सरकार ने 14वें वित्त आयोग से महानगर को सड़कों के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। नगर निगम ने करीब छह करोड़ की लागत से बनने वाली तीन सड़कों का स्टीमेट तैयार कर लिया है। शीघ्र ही अन्य सड़कों के लिए स्टीमेट तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन


महानगर को स्मार्ट सिटी बनाने की मुहिम जारी है। सिटी की स्मार्टनेस में सड़कों के गड्ढे बदनुमा दाग हैं। नगर निगम ने शहर की पांच सड़कों को दुरुस्त करने के लिए प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार के पास भेजा था। सरकार ने 14वें वित्त आयोग से नगर निगम को 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन


राशि स्वीकृत होने के बाद नगर निगम ने तीन सड़कों के स्टीमेट तैयार कर लिए हैं, इसमें उन्नाव गेट से पंचवटी होते हुए रेलवे क्रॉसिंग तक 2.5 किलोमीटर लंबे मार्ग के लिए 3.70 करोड़ रुपये, नारायण बाग से मंडी तक के लिए एक किलोमीटर लंबे मार्ग के लिए 1.70 करोड़ रुपये व कचहरी चौराहे से झोकन बाग तक की सड़क के लिए एक करोड़ रुपये का स्टीमेट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नये लुक में दिखेंगी सड़कें
14वें वित्त आयोग से स्वीकृत राशि से बनने वाली सड़कों का निर्माण स्मार्ट सिटी योजना को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। सड़कों के स्टीमेट में उनके निर्माण के साथ डिवाइडर तथा पोल लगाने की भी योजना है। डिवाइडर पर पोल लगाकर मार्ग प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी साथ ही डिवाइडर पर हरे पौधे लगाकर सड़क की सुंदरता बढ़ाई जाएगी।


पांचों सड़कों का स्टीमेट तैयार होने के बाद उसे मंडलायुक्त के समक्ष पेश किया जाएगा। मंडलायुक्त की स्वीकृति मिलते ही निर्माण के लिए टेंडर निकाले जाएंगे। शहर की सभी सड़कों को चकाचक करने के लिए नगर निगम कटिबद्ध है।
किरन राजू बुकसेलर, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed