फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The storm lasted for ten minutes at night, the metropolis remained immersed in darkness for four hours.

Jhansi News: रात को दस मिनट चली आंधी, चार घंटे तक अंधेरे में डूबा रहा महानगरे

Sat, 08 Jun 2024 05:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
The storm lasted for ten minutes at night, the metropolis remained immersed in darkness for four hours.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शुक्रवार को यूं तो पूरा महानगर गर्मी से परेशान रहा। शाम को मौसम ने इस तरह करवट बदली कि तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई है।
गर्मी से राहत तो मिली लेकिन रात को करीब नौ बजे आई दस मिनट की आंधी ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। हंसारी में बड़ी बिजली लाइन पर रात में पेड़ गिर जान से 16 सब स्टेशन बंद हो गए। पूरा शहर अंधेरे में घिर गया। रात को नौ बजे ठप हुई बिजली रात को बारह बजे तक ही सुचारू हो सकी। बालाजी फीडर से जुड़े इलाकों में तो रात को बारह बजे के बाद भी बिजली नहीं आई।
रात को करीब नौ बजे बादलों की गड़बड़ाहट के साथ ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे लोगों ने गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की। लेकिन इसी बीच चली आंधी ने शहरियों की दिक्कतें बढ़ा दीं। आंधी चलने से 132 केवी लाइन हंसारी और 33 केवी लाइन एमईएस पर पेड़ टूटकर गिर गया। इसके अलावा कैंट एरिया, गल्ला मंडी, जेल चौराहा, रेलवे कोच फैक्टरी एरिया में भी तारों पर पेड़ की टहनियां गिर गईं। इससे लाइन में ब्रेकडाउन आ गया।
विज्ञापन

इससे बिजौली, जेल चौराहा, उन्नाव गेट, ग्रोथ सेंटर, मेडिकल, गल्ला मंडी ओल्ड, गल्ला मंडी न्यू, नगरा, सूती मिल, मुन्नालाल पावर हाउस, हाइडिल कॉलोनी, बबीना, सीपरी बाजार, नंदनपुरा, रानी महल, एमईएस सब स्टेशन से पोषित इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहर में लाइनों में जगह जगह फाल्ट को दुरुस्त करने के लिए बिजली का लाइन स्टाफ दौड़ पड़ा। लाइनों पर पड़ीं पेड़ों की टहनियों को हटाकर सप्लाई सुचारू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed