{"_id":"61b50c6aa7c4df73f6063851","slug":"the-speeding-crane-crushed-the-elderly-woman-jhansi-news-jhs2107284100","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार क्रेन ने बुजुर्ग महिला को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार क्रेन ने बुजुर्ग महिला को कुचला
विज्ञापन
झांसी। बूढ़ा इलाके में एक बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार क्रेन ने कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। वहां करीब आधे घंटे तक जमा लगा रहा। सदर विधायक रवि शर्मा समेत अन्य अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद लोग किसी तरह जाम खत्म करने पर राजी हुए।
थाना सीपरी बाजार के भोजला के बूढ़ा निवासी कलावती (65) के पति शिवचरण पाल की कई वर्ष पहले मौत हो गई। घर में पुत्र कमलेश (35) , अमरदीप (24) एवं विजय (22) रहते हैं। पुलिस को कहना है शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे कलावती अकेले राशन लेने के लिए घर से निकली थी। जैसे ही उसने सड़क पार करना चाहा कानपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार क्रेन की चपेट में आ गई। बुजुर्ग महिला काफी दूर तक क्रेन में फंसकर घिसटती चली गई। मौके पर उसने दम तोड़ दिया। हादसा देखकर वहां बड़ी संख्या में आसपास के लोग जुट गए। उन लोगों ने क्रेन चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया। उसकी पिटाई भी की। नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों का कहना था कि डिवाइडर न होने से यहां अकसर हादसे होते हैं। डिवाइडर बनवाने के साथ ही मुआवजे की भी मांग की गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन के लोग पहुंच गए। विधायक रवि शर्मा को भी घटना की सूचना मिली। थोड़ी देर में विधायक भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों से बात करके उनको समझाया-बुझाया। एसडीएम ने भी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। करीब आधे घंटे के जाम के बाद रास्ता खोला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर के मुताबिक क्रेन चालक रवींद्र कुशवाहा निवासी मऊरानीपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। लिखा-पढ़ी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।