फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The speed of work is slow, increase man power, get the work done fast: CM

धीमी है काम की रफ्तार, मैन पावर बढ़ाइए, तेजी से काम कराएं: सीएम

Sat, 07 May 2022 10:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
The speed of work is slow, increase man power, get the work done fast: CM
झांसी। शनिवार की शाम प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी महानगर पेयजल पुनर्गठन योजना फेज - 2 के तहत बबीना में बनाए जा रहे ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। जून में काम पूरा होना है, लेकिन अब भी इसका काफी काम बाकी है। इस पर सीएम ने असंतोष जताते हुए काम की रफ्तार बढ़ाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैन पावर बढ़ाइए, ताकि समय पर काम पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

झांसी महानगर पेयजल पुनर्गठन योजना फेज - 2 के तहत बबीना में छह अरब 42 करोड़ रुपये की लागत से ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है। इसमें रोजाना 195 एमएलडी पानी का ट्रीटमेंट होगा। जल निगम द्वारा इसका निर्माण 21 जून 2019 को शुरू किया गया था, जिसे 20 जून 2022 तक पूरा किया जाना था, परंतु अब भी काफी काम बाकी है। जबकि, तय मियाद पूरा होने में एक महीना ही बाकी है। कमिश्नरी में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान यह बात सामने आने पर मुख्यमंत्री अपने काफिले के साथ शाम को बबीना पहुंच गए। यहां उन्होंने काफी काम बाकी होना पाया। इस पर उन्होंने गहरा असंतोष जाहिर किया। मौके पर झाड़ियां उगी भी पाईं गईं। इस पर सीएम ने अफसरों से दो टूक कहा कि काम की रफ्तार धीमी है। ये स्थिति ठीक नहीं है। इस योजना के तहत लाखों लोगों को पानी मिलने वाला है। समय पर काम पूरा किया जाए। इसके लिए मैन पावर बढ़ाई जाए। काम में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बत्ती हुई गुल, जलाने पड़े मोबाइल
झांसी। ट्रीटमेंट प्लांट के निरीक्षण के दौरान अचानक बत्ती चली गई। शाम अधिक होने की वजह से मौके पर अंधेरा छा गया। इस पर वहां मौजूद सभी अधिकारी सकते में आ गए। तत्काल वहां मौजूद लोगों ने अपने-अपने मोबाइल की लाइट जला लीं। मुख्यमंत्री मोबाइल की रोशनी में प्लांट देखते रहे। लगभग 30 सेकंड तक यही स्थिति बनी रही। इसके बाद लाइट आ गई। तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed