फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The speed of free ration is very slow... now wait till December 12

मुफ्त के राशन की बड़ी सुस्त है रफ्तार...अब कीजिए 12 दिसंबर तक का इंतजार

Fri, 10 Dec 2021 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
The speed of free ration is very slow... now wait till December 12
झांसी। मुफ्त में मिलने वाले राशन की रफ्तार बड़ी सुस्त है। पहले प्रदेश भर में वितरण की तिथि 9 दिसंबर मुकर्रर की गई थी लेकिन तब तक किसी भी गोदाम पर राशन पहुंच ही नहीं पाया था। लिहाजा अब बारह दिसंबर कर दी गई लेकिन अभी भी आधे से भी कम गोदामों पर खाद्यान्न पहुंचा है। ऐसे में बारह दिसंबर को भी वितरण हो जाएगा इसे लेकर भी संशय है। हालांकि प्रशासन दावा कर रहा है कि सभी व्यवस्थाएं कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा सभी राशन कार्ड धारकों को दिसंबर से मार्च तक निशुल्क राशन वितरण की घोषणा की गई थी। जिसके तहत झांसी जनपद की 775 राशन की दुकानों पर 45831 अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के साथ ही पात्र गृहस्थी के 1351432 यूनिटों को नौ दिसंबर से निशुल्क वितरण किया जाना था। लेकिन पूर्ति विभाग के गोदामों पर खाद्यान्न नहीं पहुंचने के कारण विभाग द्वारा तिथि को बढ़कर 12 दिसंबर कर दिया गया है। सरकार द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ वितरण किया जाना है। जबकि प्रदेश के कई जिले ऐसे हैं जिनके गोदामों पर कुल तीस फीसदी ही खाद्यान्न पहुंचा है। ऐसे में 12 दिसंबर से खाद्यान्न वितरण होना काफी मुश्किल है। झांसी और ललितपुर में ही कार्डधारकों की संख्या साढ़े छह लाख के करीब है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी तीर्थ राज यादव ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में मुफ्त खाद्यान्न का वितरण किया जाना है। जिसके तहत दस में से पांच गोदामों पर खाद्यान्न की आपूर्ति की जा चुकी है। सरकारी आदेशानुसार राशन वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed