{"_id":"570169f74f1c1b2729c8124c","slug":"the-special-train-ran-instead-of-veena-gwalior","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीना की बजाय ग्वालियर को दौड़ा दी स्पेशल मालगाड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीना की बजाय ग्वालियर को दौड़ा दी स्पेशल मालगाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
malgadi, jhansi news
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बीना की ओर जाने वाली मालगाड़ी को चालक व गार्ड की लापरवाही के चलते ग्वालियर की ओर दौड़ा दिया गया। रेल प्रशासन को जब होश आया, तब तक ट्रेन डबरा पहुंच चुकी थी। बाद में उसे वहां से पहले झांसी लाया गया और फिर बीना के लिए रवाना किया गया।
एमटीवीसीएन स्पेशल मालगाड़ी मानिकपुर से चलकर झांसी आई थी और यहां से इस ट्रेन को बीना के लिए रवाना होना था। मानिकपुर से ट्रेन को झांसी लाने वाला स्टाफ चला गया और फिर सुबह 5.15 बजे चालक और गार्ड को ट्रेन बीना ले जाने के लिए बुला लिया गया, जिसके बाद मालगाड़ी को झांसी से रवाना कर दिया गया। लगभग 10 बजे रेल प्रशासन को जब इस ट्रेन की याद आई तो मालूम हुआ कि ट्रेन बीना जाने के बजाय ग्वालियर की ओर चल रही है। इस समय तक स्पेशल मालगाड़ी डबरा पहुंच चुकी थी। तत्काल अधिकारियों ने चालक व गार्ड से संपर्क कर ट्रेन को वापस झांसी बुलाया।
झांसी आने के बाद चालक व गार्ड को आवश्यक हिदायत देते हुए ट्रेन को बीना के लिए रवाना किया गया। इस पूरे प्रकरण से उच्च अधिकारियाें को अवगत करा दिया गया है। इस मामलेे में चालक और गार्ड की लापरवाही सामने आई, लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई पर रेलवे अफसर मौन हो गए।