{"_id":"5925ddde4f1c1bc643536378","slug":"the-soldier-beat-the-getman","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने गेटमैन को पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने गेटमैन को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
सिपाही
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दतिया गेट फिल्टर रेलवे क्रासिंग गेट बंद होने पर बाइक सवार एक सिपाही ने गेटमैन पुष्पेंद्र के साथ मारपीट कर दी। इससे मौके पर भीड़ लग गई। सिपाही एक जनप्रतिनिधि का गनर बताया गया है।
बुधवार की शाम दतिया गेट फिल्टर रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन निकलने का सिगनल होने पर गेटमैन पुष्पेंद्र बूम (गेट) गिरा रहा था, तभी बाइक सवार एक बूम के गिरने से पहले अंदर प्रवेश कर गया, लेकिन दूसरे को पार नहीं कर सका। इस पर बाइक खड़ी करके सादा कपड़े पहने सिपाही ने गेटमैन को गालियां देना शुरू कर दिया। गेटमैन ने दूर से विरोध किया तो सिपाही उसके पास जा पहुंचा और उसे पीटना शुरू कर दिया। इससे मौके पर भीड़ लग गई। सिपाही के जाने के बाद वहां मौजूद दुकानदारों ने बताया कि वह एक जनप्रतिनिधि का गनर है। घटना के बाद अन्य रेलवे ट्रैकमैन एसोसिएशन के पदाधिकारी मौके पर पहुंच और उन्होंने घटना की जानकारी डीआरएम, आरपीएफ कमांडेंट और अन्य संबंधित अधिकारियों को दी।
घटना के विरोध में पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को डीआरएम कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि इसके पहले भी सिविल पुलिस गेटमैनों के साथ दुर्व्यवहार कर चुकी हैं, लेकिन उनको न्याय नहीं मिला।