फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The soil of Rani's birthplace will come to Jhansi

झांसी आएगी रानी की जन्मस्थली की मिट्टी

Sat, 13 Nov 2021 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
The soil of Rani's birthplace will come to Jhansi
झांसी /वाराणसी। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जन्मस्थली काशी के भदैनी से झांसी तक अमृत कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। 14 नवंबर को निकलने वाली कलश यात्रा का पहला पड़ाव बीएचयू होगा। पीएम नरेंद्र मोदी 19 नवंबर को कलश यात्रा में जाने वाली मिट्टी को झांसी में स्थापित करेंगे। इतिहास एवं पुरातत्व विभाग में विशेष व्याख्यान भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकलने वाली कलश यात्रा को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां अंतिम दौर में है। लोगाें को रानी लक्ष्मीबाई के संघर्षों के बारे में जागरूक किया गया जाएगा। कलश यात्रा में कुल 32 सदस्य शामिल होंगे, जिसमें 10 से अधिक महिलाएं भी रहेंगी। बीएचयू इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के अध्यक्ष प्रो. ओएन सिंह की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा की गई। बताया कि 14 नवंबर को सुबह 11 बजे यात्रा विभाग में आएगी। यहां रानी के संघर्षों के बारे में विशेष व्याख्यान होगा। रानी की मिट्टी लाने के लिए झांसी से भी टोली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed