फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The second installment to complete the unfinished girls hostels

अधूरे गर्ल्स हॉस्टलों को पूरा करने को दूसरी किस्त

Thu, 05 May 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 May 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
The second installment to complete the unfinished girls hostels
bu girls hostels, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। जिले के पांच राजकीय बालिका इंटर कालेजों में गर्ल्स हास्टलों का निर्माण जारी है, इन्हें अप्रैल तक पूर्ण होना था, लेकिन धनाभाव सहित अन्य कारणों के चलते यह अभी तक तैयार नहीं हो सके। वर्तमान में प्रथम तल का ही काम पूर्ण हो सका है। वहीं, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत शासन ने इन हॉस्टलों के निर्माण को दूसरी किस्त की धनराशि भी जारी कर दी है।
विज्ञापन


आवासीय बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से अभियान के अंतर्गत जिले के राजकीय बालिका इंटर कालेज रानीपुर, राजकीय बालिका इंटर कालेज रसोई बबीना, राजकीय बालिका इंटर कालेज बरुआसागर, राजकीय बालिका इंटर कालेज मऊरानीपुर एवं गुरसरांय स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में बालिका छात्रावास के  निर्माण का कार्य वर्ष 2015 से प्रारंभ हुआ था, जो अप्रैल वर्ष 2016 तक पूर्ण होना था।
विज्ञापन


वहीं, प्रत्येक हास्टल के निर्माण के लिए एक करोड़ 70 लाख 25 हजार रुपये की लागत निर्धारित की गई थी। इसी क्रम में पहली किस्त में इन हॉस्टलों के निर्माण के लिए लगभग सवा चार करोड़ की धनराशि निर्गत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यानि, प्रत्येक हास्टल के लिए 85 - 85 लाख रुपये। वहीं, कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कार्पोरेशन निगम उरई को बनाया गया। लेकिन, तय समय तक  प्रस्तावित दो मंजिला बिल्डिंग में सिर्फ प्रथम तल ही बन सका।


माध्यमिक शिक्षा विभाग के मुताबिक उक्त कार्य की देरी में धनाभाव भी कारण रहा। हालांकि, शासन ने दूसरी किस्त में ढाई करोड़ रुपये से अधिक निर्गत कर दिए हैं, जिससे उम्मीद है कि छह माह के अंदर इन सभी हास्टलों का निर्माण पूर्ण हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed