फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The search continued the next day; the student was not found.

Jhansi News: दूसरे दिन जारी रही तलाश, छात्र का पता नहीं चला

Sun, 30 Aug 2026 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
The search continued the next day; the student was not found.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एरच। डिकोली गांव में शुक्रवार को बेतवा नदी में नहाते समय 21 वर्षीय रणवीर यादव को मगरमच्छ घसीट कर ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया था। शनिवार को एसडीआरएफ टीम और स्थानीय लोगों ने दिन भर उसकी तलाश की। लेकिन, देर शाम तक रणवीर का कोई पता नहीं चल सका।
रणवीर यादव स्नातक का छात्र है और कानपुर में कोचिंग कर रहा था। वह रक्षाबंधन पर अपने गांव डिकोली आया था। वह चचेरे भाई दीपक और दोस्त कल्लू, संजय, अभिषेक के साथ नदी में नहाने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहाते समय मगरमच्छ को देखकर सभी ने शोर मचाया और भागे। इसी दौरान रणवीर का पैर फिसल गया और मगरमच्छ उसे नदी में घसीट ले गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसडीएम गरौठा सुनील कुमार, सीओ पीयूष पांडेय, थाना प्रभारी निरीक्षक सुरजीत सिंह और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम ने युवक की तलाश शुरू की। वन विभाग ने ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की। लेकिन, पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
रणवीर के लापता होने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता तकदीर यादव ने प्रशासन से नदी में मौजूद मगरमच्छ को पकड़वाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि रणवीर बाहर रहकर नौकरी की तैयारी कर रहा था। ग्रामीणों ने नदी पर सुरक्षा के ठोस कदम उठाने की मांग की है। वहीं, विधायक जवाहरलाल राजपूत घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

0000
सभासद के पति का नहीं चला पता
तीन साल पहले 2023 में नगर पंचायत एरच की सभासद कमला देवी के पति परमलाल केवट उर्फ कल्लू केवट भी इसी स्थान से बेतवा नदी में लापता हो गए थे। तमाम कोशिशों के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। वहीं, दो साल पहले 12 वर्षीय बच्ची भी मगरमच्छ का शिकार बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed