फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The SDRF rescued 17 people.

Jhansi News: एसडीआरएफ ने 17 लोगों को सुरक्षित निकाला

Sun, 30 Aug 2026 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
The SDRF rescued 17 people.
टोड़ी फतेहपुर। नगर में 27 अगस्त को आई भीषण आपदा के दौरान एसडीआरएफ की टीम ने बचाव अभियान चलाया। अलग-अलग स्थानों पर फंसे 17 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बाढ़ की सूचना पर उपजिलाधिकारी टहरौली आशीष कुमार ने एसडीआरएफ टीम को नगर में भेजा। थानाध्यक्ष पवन जायसवाल ने बचाव अभियान का नेतृत्व किया। एसडीएम भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस और एसडीआरएफ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पूरी रात लगातार अभियान चलाया। बचाए गए लोगों में नसीम खां, वंशी कुशवाहा, बालकिशुन, मुन्ना रैकवार, रमबी, प्रकाश, चिंटू, भगवती, रामचरन, धीरेन्द्र यादव, बलवान, सुमन, धनसिंह, लालाराम, गीता, शिवम और उमा शामिल थे। प्रशासन और पुलिस की तत्परता से लोगों को समय रहते राहत मिली। नगरवासियों ने इस अभियान की सराहना की और प्रशासन को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed