फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The safe is empty, the bill of seven crores is locked

Jhansi News: तिजोरी खाली, सात करोड़ के बिल पर ‘ताला’

Sat, 05 Jul 2025 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
The safe is empty, the bill of seven crores is locked
झांसी। नगर निगम में निर्माण कार्यों के नाम पर जमकर पैसा खर्च हुआ। टेंडर से लेकर कोटेशन पर खूब काम करा लिए गए। अब हालात ये है कि नगर निगम की तिजोरी खाली हो गई है। सात करोड़ से ज्यादा के बिल अकाउंट विभाग की अलमारियाें में रखे हैं। इन्हें भुगतान करने का पैसा तक नहीं है।
विज्ञापन

इनमें से कुछ बिल तो करीब दो महीने से भी ज्यादा पुराने हो गए हैं। अब ठेकेदार लगातार नगर निगम के अधिकारियों और अकाउंट विभाग में भुगतान करवाने के लिए चक्कर काट रहे हैं। शुक्रवार को भी कुछ ठेकेदार अधिकारियों से मिले और भुगतान करवाने की मांग की। बताया गया कि सात करोड़ में से करीब साढ़े चार करोड़ रुपये के कामों के बिल निर्माण विभाग के हैं। जबकि, ढाई करोड़ रुपये के बिल स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान कराए गए कार्यों के हैं। ये तो वो बिल हैं जो अकाउंट विभाग के पास पहुंचे हैं। इनका भुगतान न होते देख कई विभागों ने तो जून महीने में कराए गए कामों के बिल अपने पास ही दबाकर रख लिए हैं। ये बिल भी डेढ़ से दो करोड़ रुपये के बताए जा रहे हैं। इंतजार हो रहा है कि कब पुराने बिलों का भुगतान हो और फिर वो नए बिल अकाउंट विभाग में भेजें। वहीं, नगर आयुक्त सत्य प्रकाश का कहना है कि गृहकर आदि से होने वाली आय से लंबित बिलों का भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन



12 करोड़ मिले, ज्यादातर वेतन, पेंशन पर होंगे खर्च

नगर निगम को राज्य वित्त आयोग से हाल ही में 12 करोड़ रुपये मिल गए हैं। इस पैसे से अधिकारियों, कर्मचारियों के वेतन, सेवानिवृत्त स्टाफ की पेंशन और देयकों का भुगतान किया जाता है। पिछले महीने चार कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं। ऐसे में करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये से ज्यादा तो वेतन, पेंशन और देयकों के भुगतान में खर्च हो जाएगा। इसके अलावा गाड़ियों के पेट्रोल-डीजल के खर्च का भुगतान होगा। उसके बाद बचे हुए करीब दो करोड़ रुपये से लंबित बिलाें का भुगतान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आय के स्त्रोत बढ़ा नहीं रहे, टेंडर भी नहीं निकाला
नगर निगम का फोकस आय के स्त्रोत बढ़ाने पर नहीं है। दूसरी तरफ, करीब चार महीने पहले नगर निगम की ओर से कियॉस्क का टेंडर भी निरस्त किया जा चुका है। अब तक निगम ने दोबारा निविदा भी नहीं निकाली है। वरना, इससे भी नगर निगम को कुछ आय होनी शुरू हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed