{"_id":"61a7cdffd97a9d68a2432ce9","slug":"the-room-was-being-built-by-occupying-municipal-land-jhansi-news-jhs210002720","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की जमीन पर कब्जा करके बनाया जा रहा था कमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की जमीन पर कब्जा करके बनाया जा रहा था कमरा
विज्ञापन
ग्राम विछौर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर निगम के अफसर। अमर उजाला
झांसी। नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जे जमाकर वहां हो रहे निर्माण को निगम दस्ते ने ध्वस्त कर दिया। बुधवार को अपर नगर आयुक्त शादाब असलम की अगुवाई में पहुंचे दस्ते ने दो स्थानों पर किए गए अवैध निर्माण को जमींदोज किया। इसके अलावा दस्ते ने बस अड्डे के पास से भी अवैध कब्जा धारकों को खदेड़ा।
पिछोर में मेडिकल कॉलेज के पास करीब दो गाटे में खाली पड़ी नगर निगम की जमीन पर कुछ लोगों ने घेरकर बाउंड्रीवाल बना ली थी। अब यहां एक पक्का निर्माण कराया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने नगर निगम में इसकी शिकायत कर दी। निगम प्रशासन की ओर से नोटिस जारी हुई लेकिन, निर्माण कार्य नहीं थमा। बुधवार को अपर नगर आयुक्त की अगुवाई में निगम दस्ता मौके पर पहुंच गया। दस्ते को देखते ही निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दस्ते ने कार्रवाई शुरू कर दी। जेसीबी ने चारों ओर की बाउंड्रीवाल ध्वस्त करते हुए अंदर किए जा रहे निर्माण भी जमींदोज कर दिए। इसके अलावा दस्ते ने नारायण बाग के पास सरकारी जमीन पर हो रहे निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया। यहां भी निगम की जमीन पर कुछ लोग अवैध निर्माण करा रहे थे।
यहां से दस्ता बस स्टैंड पहुंचा। यहां शेल्टर होम के चारों ओर तमाम दुकानदारों ने कब्जा जमाया था। दस्ते ने सभी को खदेड़कर आने-जाने वाला पूरा रास्ता खाली कराया। अतिक्रमण करने वालों से 85 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। कार्रवाई के दौरान संपत्ति अधिकारी एनएन वाजपेई, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, जेई राजकुमार भद्रसेन, विपिन कुमार, कानूनगो प्रकाशचंद्र सोनी समेत अतिक्रमण दस्ते में शामिल कर्मचारी एवं पुलिस फोर्स मौजूद रहा।