फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The road in front of the medical college will be 24 meters wide

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज के सामने 24 मीटर चौड़ी होगी सड़क

Fri, 11 Jul 2025 03:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 03:45 AM IST
विज्ञापन
The road in front of the medical college will be 24 meters wide

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के आसपास लगने वाले रोजाना के जाम से जल्द निजात मिलने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग मेडिकल कॉलेज के सामने की सड़क की चौड़ाई बढ़ाएगा। इससे यहां चलने के लिए 24 मीटर चौड़ी सड़क मिलेगी। इसके लिए मेडिकल कॉलेज के सामने नगर निगम की लगाई ग्रिल एवं फुटपाथ हटाया जाएगा। इस हिस्से को सड़क में शामिल करके चौड़ा किया जाएगा। इसके साथ यहां अन्य कार्य भी कराए जाएंगे। इस पर करीब 4.88 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी अभियंताओं के मुताबिक, निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य भी आरंभ हो जाएगा।झांसी-कानपुर हाईवे को जोड़ने वाली इस सड़क पर मेडिकल कॉलेज के पास अधिक जाम लगता है। जाम में अक्सर एंबुलेंस भी फंस जाती है। मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को भी जाम की वजह से परेशान होना पड़ता है। इससे निजात दिलाने के लिए यहां कई बार ट्रैफिक प्लान बन चुका है, लेकिन चौड़ाई अधिक न होने से बात नहीं बन सकी। महज छह मीटर चौड़ी लेन की वजह से ट्रैफिक प्लान भी धड़ाम हो गए। इसके बाद अब सड़क की चौड़ाई बढ़ाने की कवायद शुरू हुई। लोक निर्माण विभाग के नए प्लान के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज के सामने सड़क पर लगे बिजली के खंभे हटाकर केबल भी अंडरग्राउंड किए जाएंगे। खास तौर से यहां डक्ट बनेगा। बिजली की केबल समेत अन्य तार (टेलीफोन) इसमें रहेंगे। सहायक अभियंता संदीप शर्मा के मुताबिक इस कार्य पर कुल 4.88 करोड़ रुपये खर्च होंगे। निविदा प्रक्रिया आरंभ करा दी गई है। जल्द काम आरंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed