फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The river dried up due to extreme heat, water crisis deepened

Jhansi News: भीषण गर्मी से पथराई नदी सूखी, जल संकट गहराया

Sun, 15 Jun 2025 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
The river dried up due to extreme heat, water crisis deepened
- क्षेत्रीय लोगों ने की बांध खोले जाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टोड़ी फतेहपुर। भीषण गर्मी की वजह से पथराई नदी सूख गई है। टोड़ी फतेहपुर क्षेत्र में नदी में एक बूंद पानी भी नजर नहीं आ रहा है। इसका सबसे ज्यादा खामियाजा पशुओं को भुगतना पड़ रहा है। नदी सूखी होने की वजह से वे पानी के लिए यहां-वहां भटकते नजर आते हैं।

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के उमरी तालाब को पथराई नदी का उद्गम स्थल माना जाता है। यहां से शुरू होकर यह नदी गरौठा के आगे डुमरई गांव में धसान नदी में मिल जाती है। लगभग 80 किलोमीटर की जीवन यात्रा में यह नदी आसपास के खेतों को सींचती हुई आगे बढ़ती है। लेकिन, भीषण गर्मी की वजह से यह नदी टोड़ी फतेहपुर क्षेत्र में पूरी तरह से सूख चुकी है। यहां इसकी सतह नजर आने लगी है। इससे पशुओं के समक्ष संकट खड़ा हो गया है। नदी में पानी होने पर वे गर्मी से बचाव के लिए इसमें उतर जाते थे। नदी से उनके पीने के पानी का भी बंदोबस्त होता था। लेकिन, अब वे पानी की तलाश में यहां-वहां भटकते नजर आते हैं। नदी का पानी सूखने की वजह से आसपास के क्षेत्रों का भूगर्व जल स्तर पर नीचे सरक गया है, जिससे अब हैंडपंप भी साथ छोड़ने लगे हैं। ऐसे में क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से दीनदयाल उपाध्याय पथराई बांध से नदी में पानी छोड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन

00000
फोटो--- 14TOD_M_1_14062025_323.jpg
पथराई नदी सूखने की वजह से पशुओं के समक्ष पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। बांध खोलकर नदी में पानी छोड़ा जाना चाहिए।
- प्रमोद पिपरैया
00
फोटो---14TOD_M_2_14062025_323.jpg
नदी का पानी सूखने की वजह से आसपास के क्षेत्रों का भूगर्भ जलस्तर भी नीचे सरक गया है। इससे पानी का संकट गहरा गया है।
- ठाकुरदास दांगी
00
फोटो---14TOD_M_3_14062025_323.jpg
दीनदयाल उपाध्याय पथराई बांध से नदी में पानी छोड़े जाने से पानी की समस्या का काफी हद तक समाधान हो सकता है। इस पर ध्यान देना चाहिए।
- मीनू बबेले
00
फोटो---14TOD_M_4_14062025_323.jpg
नदी सूखने की वजह से सबसे बड़ा संकट पशुओं के समक्ष खड़ा हो गया है। पानी के लिए उन्हें यहां-वहां भटकना पड़ रहा है।
- कृपाराम यादव
00
सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता को समस्या के बारे में बताया गया है। उन्हें समाधान के उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं।
- गौरव आर्य, उप जिलाधिकारी
00
दीनदयाल उपाध्याय पथराई बांध में गेट से 20 सेंटीमीटर कुल पानी है। ऐसे में उच्चाधिकारियों के आदेश पर ही पानी छोड़ा जा सकता है।
- रामप्रसाद वर्मा, सहायक अभियंता-सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed