फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The relationship between mining mafia and officers has been exposed even before

खनन माफियाओं और अफसरों के रिश्ते पहले भी होते रहे हैं उजागर

Tue, 03 May 2022 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The relationship between mining mafia and officers has been exposed even before
झांसी। बालू के अवैध खनन को लेकर बुंदेलखंड हमेशा से ही चर्चा में रहा है। नदियों का सीना चीरकर यहां से निकाली गई बालू ने नेताओं और अफसरों को खूब मालामाल करने का काम किया है। सत्ता से गठजोड़ कर रसूखदारों ने यहां बेशुमार दौलत कमाई। अब ये सभी पुराने मामले खंगाले जा रहे हैं, जिससे कइयों की नींद उड़ी हुई है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में ललितपुर, झांसी, हमीरपुर, बांदा एवं चित्रकूट में नदी से लेकर पहाड़ तक अवैध खनन की भेंट चढ़ चुके। अवैध खनन करने वालों की निगाह से केन, यमुना, बेतवा नदी खास निशाने पर हैं। इस अवैध खनन के इस खेल के पीछे संगठित तरीके से राजनेता व अफसरों का गठजोड़ काम करता रहा है। हर सरकार में इनका काम बेरोकटोक चलता रहा। अवैध खनन से जुड़े मामलों की कई शिकायतें हो चुकी हैं। इनमें झांसी, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट तक शिकायतें हुईं। नदी को बांधकर अवैध तरीके से बनाए घाटों से पोकलैंड, लिफ्टर की मदद से बालू निकालना आम बात है। यहां की सियासत में भी इसकी झलक देखने को मिलती है। अवैध खनन चुनाव में हमेशा अहम मुद्दा रहा है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त हो चुके अधिकांश अफसर
झांसी। विजिलेंस जांच के दायरे में आए अधिकांश अफसर अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। पूर्व जिलाधिकारी जगन्नाथ सिंह, पूर्व जिलाधिकारी ओम सिंह देशवाल, पूर्व सीडीओ भूपेंद्र त्रिपाठी, डीडीओ प्रेमचंद्र द्विवेदी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। अफसरों का कहना है कि यह सभी अफसर कुछ वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए। इस मामले में शिकायत होने के करीब तीन साल बाद जांच शुरू करने की अनुमति शासन ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed