फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Trains: Special trains to run from Jhansi and Khajuraho to Nizamuddin on Raksha Bandhan.

Special Trains: रक्षाबंधन पर यात्रियों को राहत, झांसी और खजुराहो से निजामुद्दीन के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें

Sun, 23 Aug 2026 02:29 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 23 Aug 2026 02:29 AM IST
सार

इन ट्रेनों के संचालन से झांसी, ग्वालियर, आगरा, मथुरा समेत अन्य प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Trains: Special trains to run from Jhansi and Khajuraho to Nizamuddin on Raksha Bandhan.
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षाबंधन पर्व पर ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने यात्रियों को राहत दी है। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से हजरत निजामुद्दीन और खजुराहो से हजरत निजामुद्दीन के बीच तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों के संचालन से झांसी, ग्वालियर, आगरा, मथुरा समेत अन्य प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 27 और 28 अगस्त को झांसी से निजामुद्दीन के बीच दो फेरे के लिए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन (01901) चलेगी। यह सुबह 11 बजे रवाना होकर दतिया, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा और कोसी कलां होते हुए शाम 6:30 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में हजरत निजामुद्दीन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी विशेष ट्रेन (01902) हजरत निजामुद्दीन से रात 7:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 3:30 बजे झांसी पहुंचेगी। इस ट्रेन में साधारण, शयनयान और वातानुकूलित शयनयान श्रेणी के कोचों के साथ दो एसएलआर सहित कुल 20 आईसीएफ कोच होंगे।
विज्ञापन


26 से 30 अगस्त तक रोजाना चलने वाली वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन (01903) झांसी से शाम 7:20 बजे रवाना होकर दतिया, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा और कोसीकलां होते हुए अगले दिन सुबह 3:05 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में हजरत निजामुद्दीन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी विशेष ट्रेन (01904) 27 से 31 अगस्त तक चलेगी। यह ट्रेन निजामुद्दीन से सुबह 4:10 बजे रवाना होकर दोपहर 2:05 बजे झांसी पहुंचेगी। इस ट्रेन में आठ साधारण श्रेणी, पांच शयनयान, तीन चेयरकार, दो वातानुकूलित चेयरकार और दो एसएलआर समेत कुल 20 आईसीएफ कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खजुराहो से हजरत निजामुद्दीन के बीच भी विशेष ट्रेन (01913) चलाई जाएगी। यह खजुराहों से 26, 28 और 30 अगस्त को शाम 5 बजे रवाना होकर छतरपुर, खरगापुर, टीकमगढ़, दैलवारा, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 22:10 बजे आकर दतिया, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा और कोसीकलां होते हुए सुबह 7:30 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो विशेष ट्रेन (01914) 27, 29 और 31 अगस्त को सुबह 11:10 बजे निजामुद्दीन से रवाना होकर 20:45 बजे झांसी होकर रात 12:55 बजे खजुराहो पहुंचेगी। इस ट्रेन में 15 साधारण श्रेणी, तीन शयनयान, एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और दो एसएलआर समेत कुल 21 आईसीएफ कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed