फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The regional office will remain in Jhansi RMS

झांसी में ही रहेगा आरएमएस का मंडलीय कार्यालय

Wed, 23 Sep 2015 12:52 AM IST
झांसी।
झांसी। Updated Wed, 23 Sep 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
The regional office will remain in Jhansi RMS

झांसी। सड़सठ साल पुराने आरएमएस के मंडलीय कार्यालय व प्रधान अभिलेख कार्यालय के आगरा स्थानांतरण की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। इसके साथ ही पिछले छह दिनों से आंदोलन कर रहे कर्मचारी मंगलवार को काम पर वापस लौट आए। 

विज्ञापन


आरएमएस कार्यालय को झांसी से आगरा स्थानांतरित किए जाने के विरोध में आरएमएस कर्मचारी पिछले एक सप्ताह से हड़ताल पर थे। प्रधान डाकघर परिसर में धरना - प्रदर्शन का दौर जारी था तथा सोमवार से कर्मचारियों ने अनशन भी शुरू कर दिया था। कर्मचारियों के इस आंदोलन को विभिन्न राजनीतिक दलों व कर्मचारी संगठनों का समर्थन मिलने लगा था। इसे दृष्टिगत रखते हुए आरएमएस मुख्यालय द्वारा उक्त कार्यालय को आगरा स्थानांतरित करने की कार्यवाही स्थगित कर दी है। यह समाचार आते ही कर्मचारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई तथा वह आंदोलन समाप्त कर काम पर वापस लौट आए। हालांकि, उन्होंने ऐलान किया कि उक्त कार्यवाही पूरी तरह से निरस्त होने तक वह अपना आंदोलन जारी रखेेंगे। 

विज्ञापन


इस मौके पर संतोष कुमार, राजीव खरे, दीपक याज्ञिक, हरीराम, रमाकांत, चंदन सिंह, अंबुज खरे, पंकज राय, के के कुशवाहा, जमीर अली, राजाराम, मोहन सेठ, संतोष लाठिया, आमोद मिश्रा, हरीओम, मनीष शर्मा, अजय कुमार शर्मा, अवशेष अहिरवार, आर पी गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अब लेवल - वन के लिए होगी लड़ाई 

झांसी। आरएमएस कार्यालय के स्थानांतरण की कार्यवाही स्थगित होने पर आंदोलित कर्मचारियों ने केंद्रीय मंत्री /स्थानीय सांसद उमा भारती व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य का आभार जताया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने कहा कि झांसी आरएमएस कार्यालय लेवल टू में शामिल है, जिससे पत्रों का गंतव्य तक पहुंचने में ज्यादा समय लगता है। इसे लेवल वन में शामिल कराने के लिए अब संघर्ष शुरू किया जाएगा। मालूम हो कि इस मामले में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने केंद्रीय दूरसंचार मंत्री से वार्ता की थी, जिसके परिणाम स्वरूप कार्यालय का स्थानांतरण रुका है। जबकि, इससे पूर्व 2012 में भी कार्यालय स्थानांतरण के प्रयास किए गए थे, जिसे  तत्कालीन केंद्रीय राज्यमंत्री प्रदीप जैन के हस्तक्षेप के बाद रोका गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed