{"_id":"682e3f3017be9669990fb51c","slug":"the-record-of-five-years-was-broken-the-demand-for-electricity-reached-220-mw-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-560272-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: टूटा पांच सालों का रिकार्ड... 220 मेगावाट तक पहुंची बिजली की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: टूटा पांच सालों का रिकार्ड... 220 मेगावाट तक पहुंची बिजली की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। शहर में बिजली की मांग बुधवार को 220 मेगावाट तक पहुंच गई है, जो पिछले पांच सालों में सबसे अधिक दर्ज की गई। इससे पहले, 2024 को बिजली की अधिकतम मांग 218 मेगावाट दर्ज की गई थी। यह खपत कुल 309 मेगावाट की 71.19 फीसदी है। बताया गया कि आगे नौतपा में और भी भीषण गर्मी पड़ेगी और मांग भी इससे अधिक पहुंंचने की संभावना है।
झांसी प्रदेश के सबसे गर्म जनपदों में शामिल हैं। स्थिति यह है कि सूर्य की तपिश ने जीवन अस्त-व्यस्त है। ऐसे में लोग घर में ही नहीं, होटल, रेस्टोरेंट, लाॅज, अपार्टमेंट समेत प्रतिष्ठानों में लगे एसी कूलर चार-पांच घंटे नहीं, बल्कि 20-20 घंटे तक चला रहे हैं। इसके चलते बिजली के लोड और खपत में जबरदस्त इजाफा हुआ है। पिछले कुछ माह में खपत में दोगुनी वृद्धि तो हुई ही, साथ ही मांग पिछले पांच सालों में उच्च शिखर पर पहुंच गई।
विज्ञापन
शहर को 132 केवी हंसारी और 220 केवी दुनारा बिजली घर से आपूर्ति मिलती है। यहां की कुल क्षमता 309 मेगावाट है। यहां से शहर को 220 मेगावाट की आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन
विद्युत पारेषण केंद्र हंसारी और दुनारा पर कुल क्षमता 309 मेगावाट के सापेक्ष 220 मेगावाट की खपत वितरण उपकेंद्रों को जा रही है, जो कि कुल क्षमता का 71.19 फीसदी है। यह मांग पिछले पांच सालों में दर्ज की गई सबसे अधिक भी है। - विनोद जायसवाल, अधिशासी अभियंता, विद्युत पारेषण खंड, झांसी