{"_id":"610850308ebc3e2f8c58bdd3","slug":"the-rain-opened-the-cleaning-of-the-municipal-drain-jhansi-news-jhs2010240175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने खोली नगर निगम के नाले की सफाई की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने खोली नगर निगम के नाले की सफाई की पोल
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम के नाला सफाई अभियान की कलई मानसूनी बारिश ने खोल दी। झमाझम बारिश के बाद शहर का कोई भी इलाका ऐसा नहीं बचा, जहां जल-जमाव न हुआ हो। पॉश इलाकों में भी नाले बैक फ्लो हुए। कई इलाकों में घरों के भीतर नाले का गंदा पानी घुस गया। इससे फर्नीचर समेत गृहस्थी की दूसरी वस्तुएं नष्ट हो गईं।
मानसून के दौरान जलनिकासी के लिए नगर निगम ने अप्रैल माह से नाला सफाई अभियान शुरू किया था लेकिन, इसका कोई असर नहीं दिखाई पड़ा। जगह-जगह नाले चोक हो गए। रविवार रात से ही नालों का पानी सड़क पर भरना शुरू हो गया। आधी रात के बाद पानी मोहल्लों के भीतर भरना शुरू हो गया। पठौरिया, केके पुरी कॉलोनी, गरियागांव, नगरा, नंदनपुरा पुलिया, बैंकर्स कॉलोनी, राय कॉलोनी, अंसल कॉलोनी समेत कई मोहल्लों में गंदा पानी मोहल्ले के भीतर भर गया।
इसी तरह पठौरिया से दतिया गेट, इंद्रपुरी कॉलोनी, नई बस्ती की ओर जाने जाने वाले रास्ते के दोनों ओर नाले, सीपरी बाजार पेट्रोल पंप से आवास विकास मार्ग, नगरा में एमएस राजपूत हाईस्कूल के पास का नाला चोक होकर बैकफ्लो होने लगा। आसपास के इलाकों में पूरा गंदा पानी भर गया। रेलवे क्षेत्र का नाला भी बैक फ्लो होने लगा। मेडिकल कॉलेज गेट नंबर एक के सामने पीछे स्थित पहाड़ से लाल मिट्टी कटकर सड़क पर आ गई। इससे पानी सड़क पर भर गया। जगह-जगह पानी भर जाने से राहगीरों को काफी मुसीबत उठानी पड़ी।
विज्ञापन
नाला सफाई पर खर्च हो चुके एक करोड़
नाला सफाई में नगर निगम ने इस साल एक करोड़ रुपए खर्च किए। इनमें अधिकांश काम ठेकेदारों के माध्यम से कराया गया। निगम प्रशासन सालना ठेकेदारों के माध्यम से डेढ़ सौ से अधिक छोटे-बड़े नालों की सफाई कराता है लेकिन, अधिकांश नालों की तल्ली-झाड़ सफाई के बजाए सिर्फ ऊपरी तौर पर ही सफाई होती है। इसी के चलते आज अधिकांश नाले चोक हो गए और उनका पानी सड़कों पर बहता रहा।
सीपरी बाजार डॉट पुल राहगीरों के लिए बना मुसीबत
भारी बारिश के बाद सीपरी बाजार डॉट पुल के नीचे भारी जलभराव हो गया। यहां करीब दो फीट तक पानी भरा रहा। इससे लोगों को आने-जाने में बेहद परेशानी उठानी पड़ी। यहां नीचे लगी जालियां भी टूट चुकी हैं। इस वजह से वाहन इसमें ही फंस जाते हैं। सोमवार को दिन भर लोग इस परेशानी से जूझते दिखाई पड़े।
महापौर ने लिया जायजा
जगह-जगह जलभराव की शिकायत मिलने पर महापौर रामतीर्थ सिंघल ने वहां पहुंचकर वास्तुस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इन स्थानों को चिन्ह्नित करके यहां रोबोट, जेसीबी समेत सफाई श्रमिक लगाकर नालों को तत्काल खुलवाने के निर्देश दिए। इस दौरान महापौर ने जीवनशाह तिराहा, बीकेडी चौराहा, पठौरिया, इंद्रपुरी कॉलोनी, सीपरी पुल के नीचे, नंदनपुरा, शिवाजी नगर से श्याम चौपड़ा मुक्तिधाम आदि स्थानों का जायजा लिया। शिवाजी नगर से नारायण बाग जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह बिल्डिंग मैटेरियल समेत अन्य वस्तुएं फैली हुई थी। महापौर ने नाराजगी जताते हुए इसे तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर आयुक्त अवनीश राय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।