फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The procession of Rani Jayanti will be broadcast from place to place

रानी जयंती के जलसे का जगह-जगह होगा प्रसारण

Thu, 11 Nov 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
The procession of Rani Jayanti will be broadcast from place to place
झांसी। रानी की जयंती पर 17,18 व 19 नवंबर को आयोजित तीन दिवसीय जलसा पर्व की तैयारियों की बुधवार को मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय ने समीक्षा की। इस दौरान बताया गया कि आयोजन स्थलों पर ज्यादा भीड़ इकट्ठी न हो और महानगर के सभी लोग इसका आनंद ले सकें, इसके लिए 75 स्थानों पर एलईडी के माध्यम से आयोजन का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि जलसा पर्व के लिए सभी समर्पित भाव से काम करें। झांसीवासियों के लिए इस आयोजन को यादगार बनाया जाए। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन मुक्ताकाशी मंच, लक्ष्मी व्यायाम मंदिर, हाथी ग्राउंड, मेला ग्राउंड आदि स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, रंगोली प्रतियोगिता समेत अन्य आयोजन होंगे। सीडीओ ने कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपीं। इस मौके पर डीआईजी जोगेंद्र कुमार, एसएसपी शिवहरी मीना, नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय, सीएमओ डा. अनिल कुमार, जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार, सचिव त्रिभुवन विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed