फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The pricking of pebbles on the uprooted roads, potholes everywhere causing wounds

Jhansi News: उखड़ीं सड़कों पर गिट्टियों की चुभन, जगह-जगह हुए गड्ढे दे रहे जख्म

Wed, 23 Jul 2025 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
The pricking of pebbles on the uprooted roads, potholes everywhere causing wounds

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। बारिश के मौसम में जलभराव से उखड़ीं सड़कें और बिखरीं गिट्टियां शहरवासियों को दर्द दे रही हैं। इलाइट चौराहे से सीपरी बाजार व इलाहाबाद बैंक और बीकेडी चौराहे से ग्वालियर रोड की हालत खराब है।



महानगर में भारी बारिश का दुष्प्रभाव अब सड़कों पर भी नजर आने लगा है। बारिश से लबालब होने के बाद सड़कों पर बने गड्ढे राहगीरों के लिए रोड़ा बन रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अफसर सड़कों की इस दुर्दशा पर पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों की खोदाई करने का रोना रो रहे हैं लेकिन शहर में कई ऐसी जगह हैं, जहां से पाइपलाइन डाली ही नहीं गई, वहां की सड़कें भी जर्जर हो गई हैं। थापक बाग और सदर बाजार की सड़क को कुछ माह पूर्व ही बनवाया गया था, वह भी बारिश के बाद छलनी हो गई हैं।
विज्ञापन


डामर ने छोड़ा साथ



लोक निर्माण विभाग ने व्यस्त मार्ग को गड्ढामुक्त करने और जलभराव से निजात दिलाने के बजाय पैचवर्क के नाम पर खानापूर्ति की। इलाइट चौराहे से सीपरी बाजार की ओर जाने वाले मार्ग की तो स्थिति यह है कि डामर ने साथ छोड़ दिया है। ऐसे में सड़क छलनी हो गई है। बारिश से हुए गड्ढों को सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग ने पैचवर्क कराया लेकिन यह राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया। गिट्टी डालकर भरे गए गड्ढे अब वाहनों के चलने से उखड़ रहे हैं। इससे गिट्टी इधर-उधर फैल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन -



पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क की बाद में ठीक ढंग से मरम्मत नहीं की गई। इसके चलते यह स्थिति हो गई है। बारिश के कारण भी सड़कों की स्थिति खराब हुई है। उन्हें चिह्नित कर जल्द सुधार कार्य कराया जाएगा। - रजनीश गुप्ता, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed