फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The price of inflation on the pot market, increased by 30 percent

बर्तन बाजार पर महंगाई की मार, 30 फीसदी तक बढ़े दाम

Fri, 22 Oct 2021 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
The price of inflation on the pot market, increased by 30 percent
झांसी। दीपावली के बर्तन बाजार पर महंगाई की मार पड़ रही है। पिछले साल की तुलना में बर्तनों पर 25 से 30 फीसदी तक पैसे बढ़ गए हैं। ग्राहक भी त्योहार पर शगुन के लिए ही बर्तन ले रहे हैं। इस कारण दुकानदारों को दीपावली के बाजार से कोई खास मुनाफे की उम्मीद नहीं लग रही है।
विज्ञापन

दीपावली पर बर्तनों की खरीद शुभ मानी जाती हैं। लोगों की कोशिश रहती है कि इस अवसर पर वह अपनी सामर्थ्य के हिसाब से कोई न कोई बर्तन अवश्य खरीदें। महानगर में बर्तनों की 50 से अधिक दुकानें हैं। यह कारोबारी अहमदाबाद, मुरादाबाद, दिल्ली, मुंबई व चेन्नई से बर्तन मंगाते हैं। मगर इस बार ग्राहकों के लिए बर्तन खरीदना भी मुश्किल रहा है। बर्तनों पर महंगाई की मार पड़ रही है। स्टील, तांबे और एल्यूमीनियम के बर्तनों के दामों में 25 से 30 फीसदी तक इजाफा हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि बर्तनों के दामों में बेतहाशा वृद्धि होने के कारण उसका असर उनकी दुकानदारी पर पड़ रहा है। त्योहार के हिसाब से 25 फीसदी भी बिक्री नहीं हो रही है। दूसरा, कोरोना के बाद दूसरी बीमारियों के कारण भी लोग परेशान हैं। इस कारण वह खरीदारी करने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

- पसंद की जा रही स्टैंड लगी टंकी
दुकानों पर तांबे में स्टैंड लगी टंकी को बहुत पसंद किया जा रहा है। टंकी में नल लगा है। दुकानदारों का कहना है कि यह टंकी पानी प्यूरीफाइड (पानी को शुद्ध रखने) का काम कर रही है। बाजार में यह टंकी ढाई से तीन हजार रुपये तक रेंज में मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बंद हो गई सोसायटी की परंपरा
महानगर के हर मोहल्ले में पहले सोसायटी (पत्ती) चलाने की परंपरा थी। लोग सोसायटी में इस उम्मीद से पैसा जमा करते थे कि दीपावली पर उनको कोई नया सामान खरीदने के लिए एक साथ पैसे का इंतजाम नहीं करना होगा। सोसायटी संचालक हर महीने सदस्यों से न्यूनतम सौ रुपये से पांच सौ रुपये तक जमा करवाते थे। एक साल में जिस सदस्य का जितना पैसा एकत्रित होता, उसे बदले में दीपावली के मौके पर उपहार मिल जाता था। उपहार में सबसे अधिक स्टील या तांबे के बर्तन ही दिए जाते थे, लेकिन अब यह परंपरा खत्म सी हो गई है।

बर्तनों के दामों में रिकार्ड वृद्धि हो गई है। इसका असर उनकी दुकानदारी पर पड़ रहा है। दीपावली तक उनको बाजार उठने की उम्मीद नहीं लग रही है।
श्याम नगरिया, बर्तन कारोबारी।
बर्तनों पर पिछले तीन महीने में ज्यादा रेट बढ़े हैं। एल्यूमीनियम के बर्तनों पर तो 50 फीसदी दामों में इजाफा हो गया है। महंगाई का असर दीपावली बाजार पर पड़ रहा है।
ज्ञानेश नगरिया, बर्तन कारोबारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed