फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The previous government was harboring infiltrators: Baby Rani

घुसपैठियों को पाल रही थी पुरानी सरकार : बेबी रानी

Thu, 08 Jan 2026 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
The previous government was harboring infiltrators: Baby Rani

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। काबीना मंत्री बेबी रानी मौर्या ने घुसपैठियों के खिलाफ चल रहे अभियान को लेकर कहा कि पूर्व की सरकारें घुसपैठियों को पालती थीं। उनको सुविधाएं मुहैया कराती थीं। मौजूदा सरकार में यह नहीं चलेगा। यह भारतीयों का देश है, यहां सिर्फ भारतवासी ही रहेंगे। सरकार इसे सुनिश्चित भी करेगी।
बुधवार को दीनदयाल सभागार में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती समारोह में शामिल होने आईं कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि पहले की सरकारों ने घुसपैठियों को भगाने की जगह सुविधाएं दीं। अब सरकार यह नहीं होने देगी। भाजपा सरकार में घुसपैठियों को ठिकाना नहीं मिलेगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर चर्चा करते हुए बेबी रानी ने उनके दिखाए रास्ते पर चलने की नसीहत दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी जीवन भर देश हित के लिए कार्य करते रहे। कार्यकर्ताओं को उनसे सीखना चाहिए। उनकी तरह भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति के रास्ते पर चलना चाहिए। अध्यक्षता करते हुए महापौर बिहारी लाल आर्य ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के कार्यों को प्रेरणादायक बताया। इस दौरान एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, बाबूलाल तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, दर्जा प्राप्त मंत्री श्याम बिहारी गुप्ता, क्षेत्रीय प्रभारी प्रकाश पाल, पूर्व अध्यक्ष हेमंत परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed