फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The power meter should be written next to the name of the consumer

बिजली मीटर के बगल में लिखा जाए उपभोक्ता का नाम

Sat, 25 Jul 2015 11:36 PM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Sat, 25 Jul 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
शनिवार को आगरा से आए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक (कार्मिक प्रबंधन एवं प्रशासन) एनसी अग्रवाल ने विद्युत चेकिंग अभियान का हाल जाना। उन्होंने झोकन बाग क्षेत्र में परिसर के बाहर लगाए जा रहे मीटरों के बगल में उपभोक्ता का नाम व आईडी नंबर नहीं लिखा होने पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने चेकिंग अभियान की गति पर संतोष जाहिर किया। उनके साथ अधीक्षण अभियंता नगर राकेश कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता प्रथम पीके सागर भी मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने वितरण खंड द्वितीय के अंतर्गत आवास विकास क्षेत्र में चल रहे अभियान का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार को झोकन बाग व गोविंद चौराहा क्षेत्र में 51 संयोजनों की जांच की गई। तीन लोगों को नए संयोजन दिए गए। इस दौरान 40 उपभोक्ताओं के मीटर परिसर के बाहर लगाए गए व एक बकायेदार उपभोक्ता का संयोजन काटा गया। इधर, विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अंतर्गत नंदनपुरा सब स्टेशन से जुड़े आवास विकास, संगम विहार कालोनी में 69 संयोजनों की जांच की गई। 56 उपभोक्ताओं के पुराने मीटर उखाड़कर उनके स्थान पर नए मीटर परिसर के बाहर लगाए गए। इस दौरान चार बकायेदारों के संयोजन काटे गए। यहां चार उपभोक्ताओं को नए संयोजन व चार संयोजनों पर लोड बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अभियान के चलते पटरी से उतरे विभागीय कार्य
दक्षिणाचंल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक के निर्देश पर चेकिंग अभियान में अधिकारी, जेई समेत अन्य कर्मचारी जुटे हैं। इससे कार्यालय पहुंच रहे उपभोक्ताओं को नए संयोजन लेने, बिल संशोधित कराने आदि कार्यों के लिए परेशान होना पड़ रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों उपभोक्ताओं को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। जांच अभियान में कर्मचारियों के लगे होने से अन्य विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। कार्यालय में अफसर उपभोक्ताओं की समस्याओं का कब निस्तारण करेंगे? इस बात की भी जानकारी देने का कोई इंतजाम नहीं किया गया है।


कई जगह बाहर नहीं लगाए गए मीटर
आवास विकास फीडर से जुड़े संगम विहार में रहने वाले कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि चेकिंग टीम परिसर से मीटर बाहर लगाने में दोहरी नीति अपना रही है। इस क्षेत्र में कई लोगों के घरों में चेकिंग के बाद भी उनके मीटर परिसर के बाहर नहीं लगाए गए। इससे आसपास के लोगों में जांच अभियान को लेकर नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed