फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The porter committed suicide by hanging himself.

Jhansi News: पल्लेदार ने गले में फंदा कसकर दी जान

Sun, 18 Oct 2026 02:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
The porter committed suicide by hanging himself.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ। कस्बे के अशोक नगर निवासी चंदन (42) ने गले में फंदा कसकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
अशोक नगर निवासी चंदन मोंठ मंडी में पल्लेदारी का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो बेटे विशाल और अभय हैं। उनके पास करीब दो बीघा जमीन भी है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब तीन बजे वह घर से शौच जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद उन्होंने अपने मकान के दरवाजे की चौखट के सहारे गले में फंदा कसकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मोंठ थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। हालांकि, इसकी वजह से स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस संबंध में परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed