फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The police sent to the jail, revolver sent to the killer of Mohit

मोहित के हत्यारे को पुलिस ने भेजा जेल, रिवाल्वर किया बरामद

Fri, 04 Feb 2022 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
The police sent to the jail, revolver sent to the killer of Mohit
झांसी। मोहित मिश्रा हत्याकांड के आरोपी विनय नायक को पुलिस ने बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उसके खिलाफ गंभीर मामले को देखते हुए पुलिस एनएसए लगाने की तैयारी में है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली इलाके की नारियल वाली गली निवासी शिक्षक अनिल मिश्रा का पुत्र मोहित मिश्रा (27) 29 जनवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे अपने दोस्त रवि के साथ कार में सवार होकर मेडिकल कॉलेज की ओर जा रहा था। रास्ते में जीवन शाह तिराहे के पास जाम लगा था। यहां बुलेट सवार विनय नायक आगे खड़ी कार में सवार लोगों से किसी बात को लेकर झगड़ा कर रहा था। जाम हटवाने को लेकर विनय और मोहित के बीच विवाद हो गया। इसी विवाद के बीच विनय ने अपनी कमर से लाइसेंसी असलहा निकालकर मोहित केे ऊपर फायर झाेंक दिया। अस्पताल में मोहित की मौत हो गई। पुलिस को चकमा देकर आरोपी विनय निवाड़ी भाग गया। यहां एक मामले में कोर्ट में हाजिर होने की फिराक में था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे बुधवार देर-रात धर-दबोचा। पुलिस ने उसके पास से वारदात के समय इस्तेमाल हुई रिवाल्वर और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए। हत्या के समय इस्तेमाल की गई बुलेट पुलिस पहले बरामद कर चुकी। उधर, पुलिस ने विनय के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगालना शुरू कर दिया है। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी का कहना है कि कोतवाली, सीपरी बाजार में पुराने मामले खंगाले जा रहे हैं। हत्या की गंभीर प्रकृति को देखते हुए आरोपी के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की भी तैयारी है।
विज्ञापन

पुलिस की पकड़ में आने के बाद भी खत्म नहीं हुई अकड़
हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे नवाबाद थाने में रखा। दोपहर करीब तीन बजे उसे न्यायालय के सामने पेश किया गया। इस बीच करीब आठ घंटे वह पुलिस की हिरासत में रहा लेकिन, इस दौरान भी उसकी अकड़ खत्म नहीं हुई। थाने के भीतर भी वह बड़ी स्टाइल से एक पांव के ऊपर दूसरा पांव चढ़ाकर बैठा रहा। घटना को लेकर भी उसके भीतर कोई पश्चाताप नहीं दिखा। चेहरे पर घटना को लेकर शिकन तक नहीं दिखी। घटना के बारे में पूछने पर उसका कहना था कि विवाद की वजह से उसे काफी गुस्सा आ गया था, बस उसी गुस्से में उसने गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed