फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The person's body and mind keeps health

खेलों से व्यक्ति का मन और मन रहता है स्वस्थ्य

Fri, 22 Oct 2021 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
The person's body and mind keeps health
झांसी। बृहस्पतिवार को विकास खंड बबीना के ग्राम पंचायत रक्सा में स्वर्गीय कल्याण सिंह स्मृति खेल मैदान (स्टेडियम) का उद्घाटन खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि खेलों से व्यक्ति की सेहत बेहतर रहती है। वहीं स्वच्छ भारत अभियान के तहत सभी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई। उन्होंने स्टेडियम के बाहर जाकर पॉलिथीन संग्रह की। कार्यक्रम में पौधरोपण एवं ओपन जिम में लगे उपकरणों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रक्सा में 35 सौ वर्ग फीट क्षेत्रफल में स्टेडियम का निर्माण कराया गया है। निर्माण कार्य पर 18.68 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की गई है। जिसके तहत लोगों के टहलने व दौड़ने के लिए पाथ वे बनाया गया है। लोगों के बैठने के लिए आधुनिक बेंच को लगाया गया है। स्टेडियम में हरियाली के लिए आधुनिक प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। वहीं महिला और पुरुष शौचालयों का निर्माण कराया गया है। स्टेडियम के भीतर वालीबॉल कोर्ट के साथ ही बैडमिंटन कोर्ट को भी बनाया गया है। इसके अलावा चेंजिंग रूम, सोलर पैनल के साथ ही योगा सेंटर भी बनाया गया है। स्टेडियम में पीने के पानी के लिए वाटर कूलर भी स्थापित किए गए हैं। पार्क के रखरखाव की जिम्मेदारी स्थानीय युवक मंगल दल को दी गई है।
विज्ञापन

इस मौके पर अदिति चौबे, जितेंद्र मकराडिया, भरत राजपूत, ज्ञानेंद्र परिहार, अभिनेंद्र आदि मौजूद रहे। विकास खंड अधिकारी अमित प्रताप सिंह ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed