फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The park has been completed at a cost of three and a half crores.

पौने तीन करोड़ की लागत से पार्क बनकर तैयार

Wed, 18 Aug 2021 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
The park has been completed at a cost of three and a half crores.
झांसी। करीब पौने तीन करोड़ की लागत से सूजे खां खिड़की की खंती के पास पार्क बनकर तैयार हो गया। पार्क के भीतर खूबसूरत फाउंटेन लगाए गए हैं।
विज्ञापन

पार्क को जगमग करने के लिए सोलर लाइट का इस्तेमाल किया गया है। पानी के लिए वाटरकूलर भी लगाए गए हैं। पार्क के भीतर बने फुटपाथ पर रोशनी के लिए पोस्टलैंप लगाए गए हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूलों की व्यवस्था की गई है। पूरे पार्क में हरियाली के लिए शोभाकार पौधे भी लगाए गए हैं। यहां कुल 375.12 लाख रुपये से कार्य कराए गए। पांच साल तक इस पार्क का संचालन एवं अनुरक्षण का काम ट्रेडिंग इंजीनियर्स के पास रहेगा। पार्क के तैयार होने के बाद मंगलवार को इसका लोकार्पण महापौर रामतीर्थ सिंघल ने किया।

महापौर ने कहा जहां कूड़े का ढेर लगता था, अब वहां पार्क बन गया। इसकी देखभाल करना क्षेत्रीय लोगों की भी जिम्मेदारी है। पार्षद किशोरी लाल रायकवार ने कहा कि पार्क का नामकरण वीर एकलव्य के नाम पर किया गया है। जिससे एकलव्य के त्याग को सदैव याद रखा जा सके। पार्क में आने के लिए चार गेट बनाए गए हैं। इनमें एक गेट सत्यम कॉलोनी, अन्नपूर्णा कॉलोनी, सूजे खां खिड़की मुख्य मार्ग एवं विश्वपुरम कॉलोनी के रास्ते पर है। इस दौरान एक्सईएन एमके सिंह, पार्षद बालकिशन कुशवाहा, अमर राय, आशीष रायकवार, आर्दश गुप्ता, अभिलाष मिश्रा, अशोक बुधौलिया, अंकित साहू, मनोज श्रीवास्तव, पवन अग्रवाल, अवर अभियंता विपिन कुमार समेत अन्य क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed