फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The park built in Pitambara Colony after spending lakhs is in a dilapidated condition

Jhansi News: पीतांबरा कॉलोनी में लाखों खर्च कर बने पार्क खस्ताहाल

Tue, 29 Apr 2025 02:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
The park built in Pitambara Colony after spending lakhs is in a dilapidated condition

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। पीतांबरा कॉलोनी में लाखों रुपये खर्च करके बनवाए गए पार्कों की हालत खस्ता है। कहीं झूले टूटे हैं तो कहीं गेट। किसी पार्क में ग्रिल हिलने से हादसे का खतरा बना है तो पूर्व सांसद के नाम से बने पार्क के आंतरिक रास्ते में झाड़ियां उगी हुई हैं। यहां दो हजार से ज्यादा लोग निवास करते हैं।



फिल्टर रोड से जैसे ही कॉलोनी की तरफ बढ़ते हैं तो सबसे पहले पूर्व सांसद राजेंद्र अग्निहोत्री के नाम से बना पार्क आता है। यहां हरियाली तो है, मगर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। पार्क के पाथ-वे पर झाड़ियां होने से टहलना तक मुश्किल है। कुछ झूले भी टूटे पड़े हैं।
विज्ञापन


कॉलोनी में आगे बढ़ने पर मुख्य मार्ग पर बाईं ओर बड़ा पार्क है। यहां हरियाली ढूंढना मुश्किल है। एक भी झूला नहीं है। जल संस्थान की टंकी के सामने बने पार्क में एक भी झूला नहीं है। शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। पार्क का गेट टूट गया है और लोहे की ग्रिल भी हिल रही है। जेडीए ने यह कॉलोनी बनाई थी। जेडीए प्रशासन का कहना है कि ये कॉलोनी नगर निगम को हैंडओवर की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये बोले क्षेत्रवासी

घर के सामने पार्क की हालत खस्ता है। शाम होते ही शराबियों का जमावड़ा हो जाता है। तीन साल पहले घर में चोरी भी हो गई थी। - सुनीता

पार्क में न झूले हैं और न बिजली। शाम को चारों ओर अंधेरा छा जाता है। पार्क का गेट भी टूट गया है। ग्रिल भी झूल रही है। - यशवर्धन वर्मा

पार्क की कभी सफाई नहीं होती है। कॉलोनी के लोग ही खुद सफाई करते हैं। जो शिकायत करे, उसी के घर के सामने का कचरा साफ हो जाता है। - गायत्री।

वर्जन..



मौके पर टीम को भेजा जाएगा। जहां पर जो कमी सामने आएगी, उसे दुरुस्त करवाया जाएगा। - मो. कमर, अपर नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed