{"_id":"640b7936078da29534023704","slug":"the-park-built-at-the-foothills-of-the-fort-was-named-after-general-vipin-rawat-jhansi-news-jhs240426217-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: किले की तलहटी में बना पार्क जनरल विपिन रावत के नाम हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: किले की तलहटी में बना पार्क जनरल विपिन रावत के नाम हुआ
विज्ञापन
झांसी। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत किले की तलहटी में पार्क का निर्माण कराया गया था। शुक्रवार को पार्क को उद्घाटन किया गया। पार्क का नाम शहीद जनरल विपिन रावत के नाम पर रखा गया है। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत किले की तलहटी में छह करोड़ अठहत्तर लाख रुपये की लागत से पार्क का निर्माण कराया गया है। पार्क में आधुनिक लाइटों के साथ ही पार्क में टहलने के लिए आने वाले लोगों के लिए कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। पार्क के चारों ओर फुलवारी भी बनाई गई है। पार्क का नाम शहीद जनरल विपिन रावत के नाम पर रखा गया है। शुक्रवार को पार्क का लोकार्पण किया गया। इस दौरान रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। भक्त प्रह्लाद और होलिका पर्व पर आधारित नाटक का मंचन भी किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित नृत्य वाटिका और कथक नृत्य भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक रवि शर्मा, महापौर रामतीर्थ सिंघल, मंडलायुक्त डॉ. आदर्श सिंह, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस, अपर नगर आयुक्त मोहम्मद कमर, संतराम पेंटर के साथ ही स्मार्ट सिटी के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीति शास्त्री ने किया।
19 नवंबर 2021 महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जनरल विपिन रावत ने किले के मैदान से ही लोगों को संबोधित किया था। यहां से जाने के कुछ दिन बाद ही एक हवाई हादसे में जनरल विपिन रावत शहीद हो गए थे।