फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The panchayat assistant demanded two thousand rupees for a pension.

Jhansi News: पंचायत सहायक ने पेंशन के लिए मांगे दो हजार रुपये

Fri, 16 Oct 2026 02:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
The panchayat assistant demanded two thousand rupees for a pension.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। ग्राम पंचायत मैलवारा में पंचायत सहायक द्वारा शासकीय योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। पंचायत सहायक का घूस मांगते हुए एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है। इस घटना के बाद विकास खंड में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों में भी आक्रोश है।
मैलवारा निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि महिला समूह के ऑनलाइन आवेदन के लिए पंचायत सहायक ने 200 रुपये अतिरिक्त मांगे थे। वहीं, गांव के बल्लू ने वृद्धावस्था पेंशन के फॉर्म के लिए संपर्क किया। पंचायत सहायक ने उनसे सीधे 2,000 रुपये की मांग कर डाली। बल्लू ने इतनी बड़ी रकम देने का विरोध किया। इस पर पंचायत सहायक ने कहा कि पहली किस्त में 3,000 रुपये पेंशन आती है, जिसमें से 2,000 रुपये देने ही पड़ेंगे। उसने यह भी कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो काम नहीं होगा। पीड़ित ग्रामीणों ने पंचायत सहायक की इस मनमानी और घूसखोरी का ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने डिजिटल सेवा केंद्र निशुल्क लाभ के लिए बनाए हैं, पर यहां हर काम का रेट फिक्स है।
विज्ञापन

प्रभारी खंड विकास अधिकारी मऊरानीपुर शिखर श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इस मामले की जांच एडीओ पंचायत को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित पंचायत सहायक के खिलाफ कठोर वैधानिक और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed