फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The pagoda echoed with the sound of booms and booms.

Jhansi News: बम-बम भोले से गूंजे शिवालय

Tue, 30 Jul 2024 06:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
The pagoda echoed with the sound of booms and booms.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। पवित्र सावन माह के दूसरे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालु अपने आराध्य महादेव का जलाभिषेक एवं दर्शन करने उमड़े। कांवड़ यात्राएं भी निकलीं और जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान हुए तथा पार्थिव शिवलिंग बनाए गए। कई श्रद्धालुओं ने व्रत भी रखा। महानगर में बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे।
मढिया महादेव मंदिर, राजा बाबा महादेव मंदिर, महामृत्युंजय मंदिर, पानी वाली धर्मशाला स्थित हजारिया महादेव मंदिर, भूतनाथ मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर सहित अन्य सभी शिवालयों में ब्रह्म मुहूर्त से लेकर देर रात तक पूजा एवं अनुष्ठान हुए। सनशाइन क्लब महिला विंग के तत्वावधान में सिद्धेश्वर मंदिर में असंख्य पार्थिव शिवलिंग बनाए गए व रुद्राभिषेक किया गया। महाकाल दर्शन झांकी का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

ओरछा में विधि-विधान से विसर्जन किया गया। धार्मिक कार्यक्रम में आचार्य हरिओम पाठक, आचार्य पवन पाठक, सचिव इंदिरा सिंह, सह सचिव रेनू पाठक, दीपा यादव, ममता अग्रवाल, मीनू गर्ग, सरिता अग्रवाल, सविता कानोडिया, कुसुम सिंघल, साधना दुबे, वंदना भटनागर आदि मौजूद रहीं। अध्यक्षता निशा श्रीवास्तव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed