फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The operation of 57 trains will be affected for the next 44 days from November 25.

Jhansi News: 25 नवंबर से अगले 44 दिनों तक 57 ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित

Fri, 21 Nov 2025 02:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
The operation of 57 trains will be affected for the next 44 days from November 25.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर वॉशेवल एप्रन की जगह नई गिट्टी रहित पटरी बिछाने का काम किया जाएगा। इसके चलते 25 नवंबर से अगले 44 दिन आठ जनवरी तक झांसी से संचालित और झांसी से गुजरने वाली 57 यात्री गाड़ियां प्रभावित रहेंगी। इसमें 22 ट्रेनों को निरस्त किया गया है। 29 गाड़ियों को मार्ग परिवर्तित कर निकाला जाएगा। इसके अलावा, पांच गाड़ियों के संचालन में आंशिक परिवर्तन किया गया है।
पीआरओ मनोज सिंह ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर तीन एवं सात पर होने वाले आवश्यक कार्यों के तहत कुछ उपकरणों एवं यात्री सुविधाओं को अस्थायी रूप से हटाया या स्थानांतरित किया जा रहा है।
विज्ञापन


ये प्रमुख गाड़ियां रहेंगी निरस्त
झांसी-आगरा, आगरा-झांसी, इटावा-झांसी, ललितपुर-झांसी, झांसी-ललितपुर मेमू, झांसी-बीना मेमू, लालकुआं-बेगलुरू, हुबली-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल, रक्सौल-उधना, याेगनगरी-यशवंतपुर, हैदराबाद-गोरखपुर सहित 22 यात्री गाड़ियां रद्द की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्ग परिवर्तित होकर जाएंगी ये ट्रेनें
हरिद्वार-एलटीटी, कालका-साईंनगर शिरडी, दिल्ली सराय रोहिल्ला-यशवंतपुर, हजरत निजामुद्दीन-नांदेड़, श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कन्याकुमारी, चंडीगढ़-मदुरै, श्री माता वैष्णो देवी कटरा-चेन्नई सेंट्रल, श्री माता वैष्णो देवी कटरा-तिरुनेलवेली, बदले हुए मार्ग मथुरा -बयाना -सागरिया -रूठियाई -बीना के रास्ते चलेंगी। वहीं, बरेली-एलटीटी, बरेली-इंदौर, जम्मूतवी-तिरुपति बदले हुए मार्ग ग्वालियर-गुना-बीना के रास्ते चलेंगी। दरभंगा-अहमदाबाद कानपुर-इटावा, ग्वालियर, गुना व ग्वालियर-बरौनी मेल ग्वालियर, इटावा, कानपुर से चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed