फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The old man filed a report against three youths including Reelbaaz

निकल गई हीरोपंती: रीलबाज युवक ने साइकिल से जा रहे बुजुर्ग के चेहरे पर किया स्प्रे, पुलिस ने पकड़कर किया ये हाल

Tue, 24 Sep 2024 02:47 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Tue, 24 Sep 2024 02:47 PM IST
सार

झांसी में साइकिल से जा रहे बुजुर्ग पर स्प्रे छिड़कने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उसके पकड़े जाने की खबर समाचार पत्र में छपने पर बुजुर्ग भी सामने आ गए। नवाबाद थाने पहुंचकर लिखित शिकायत की।
 

विज्ञापन
The old man filed a report against three youths including Reelbaaz
बुजुर्ग के चेहरे पर स्प्रे करने वाला आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइकिल से जा रहे बुजुर्ग पर क्रूरतापूर्वक स्प्रे छिड़कने के आरोपी रीलबाज विनय यादव और उसके दो दोस्तों के खिलाफ नवाबाद पुलिस ने मारपीट, धमकाने, लापरवाही से वाहन चलाने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। यह रिपोर्ट उसी बुजुर्ग ने दर्ज कराई है, जिसके चेहरे पर आरोपियों ने स्प्रे किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई। 

विज्ञापन


सीपरी बाजार के खोड़न निवासी विनय यादव उर्फ बीनू पुत्र हुकुम सिंह पढ़ाई बीच में छोड़कर अब इंस्ट्राग्राम पर रील बनाता है। शनिवार और रविवार को उसने दो रील अपलोड की। इसमें साइकिल से जा रहे बुजुर्ग पर वह स्प्रे करता दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी विनय को नवाबाद पुलिस ने खोज निकाला। उसके पकड़े जाने की खबर समाचार पत्र में छपने पर बुजुर्ग भी सामने आ गए। नवाबाद थाने पहुंचकर लिखित शिकायत की।
विज्ञापन


नंदनपुरा, खातीबाबा के गली नंबर तीन निवासी काशीराम प्रजापति ने पुलिस को बताया कि 19 सितंबर को चित्रा चौराहे के पास आरोपी विनय अपने दोस्त रितेश केटव निवासी ढीमरपुर, रक्सा एवं आर्यन श्रीवास्तव निवासी डेली, रक्सा ने उसके चेहरे पर स्प्रे करने लगा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ दूर बाद तीनों युवक जाकर खड़े हो गए। काशीराम ने जब उनके पास जाकर एतराज जताया तब तीनों ने धमकाते हुए मारपीट की और धक्का देकर नीचे गिरा दिया। नवाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक भुक्तभोगी काशीराम की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed