{"_id":"65d11867f6831545e20f3db4","slug":"the-number-of-daily-signatures-for-bida-will-be-increased-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-265185-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बीडा के लिए रोजाना होने वाले बैनामों की संख्या में किया जाएगा इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बीडा के लिए रोजाना होने वाले बैनामों की संख्या में किया जाएगा इजाफा
विज्ञापन
- निबंधन विभाग व्यवस्था बनाने में जुटा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के पक्ष में बैनामे करने आने वाले काश्तकारों को गांव से दफ्तर लाने ले जाने का भी प्रबंध किया जाएगा। रोजाना होने वाले बैनामों की संख्या में बढ़ोतरी के लिए निबंधन विभाग की ओर से यह तैयारियां की जा रही हैं।
बीडा के लिए आपस में सटे 33 गांवों की 14,225 हेक्टेअर जमीन ली जा रही है। इसकी शुरुआत ग्राम सारमऊ से हुई है। सारमऊ की जमीनों के लिए पिछले सप्ताह शुक्रवार से बैनामे कराए जा रहे हैं। अब तक एक सैकड़ा से अधिक बैनामे कराए जा चुके हैं। अब इसमें और भी तेजी लाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। प्रशासन की रोजाना कम से कम पचास बैनामे कराने की तैयारी है। बैनामे करने के लिए सब रजिस्ट्रार दफ्तर पहुंचने वाले काश्तकारों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए उन्हें दफ्तर में स्वल्पाहार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही गांवों से आने वाले काश्तकारों को दफ्तर तक लाने ले जाने के लिए निबंधन विभाग की ओर से वाहन का इंतजाम भी किया जा रहा है। सब रजिस्ट्रार सुभाष चंद्र ने बताया कि शुरुआत में सिस्टम बनने थोड़ा समय लगता है। लेकिन, अब सिस्टर एकदम तैयार है।