{"_id":"60eca9ed8ebc3e22246ae331","slug":"the-newly-elected-president-and-members-of-the-district-panchayat-took-oath-jhansi-news-jhs199386798","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सदस्यों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सदस्यों ने ली शपथ
विज्ञापन
झांसी। सोमवार को जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सभी ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास का संकल्प दोहराया। पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने पहले नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन कुमार गौतम को शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष ने सदस्य बालकिशुन, जयपाल सिंह, विवेक, रश्मी, रजनी देवी, बृजेंद्र सिंह, विनीता, रोहित राजपूत, वीर सिंह, अमनदीप, राजपति, किरन देवी, आशा, चंदन, प्रतिपाल सिंह, रजनी, मेवा देवी, नेहा, अंजना देवी, लुधनीवाली, नृपेंद्र व अजय सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर समारोह की मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता सर्वोपरि होते हैं। संगठन का कोई भी व्यक्ति नीचे से ऊपर पहुंच सकता है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन की पीठ थपथपाई।
इस मौके पर महापौर रामतीर्थ सिंघल, विधायक रवि शर्मा, राजीव सिंह पारीक्षा व बिहारीलाल आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा प्रदीप सरावगी, विष्णु राय, चंद्रभान राय, जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर आशीष उपाध्याय, अमर सिद्ध आदि मौजूद रहे।
हेमंत सेठ ने नहीं ली शपथ
झांसी। शपथ ग्रहण समारोह में पंचायत अध्यक्ष और 22 सदस्यों को शपथ दिलाई गई। लेकिन, वार्ड नंबर 18 (चुरारा) से सदस्य हेमंत सेठ शपथ लेने नहीं पहुंचे। बोर्ड बैठक से भी वे नदारद रहे। माना जा रहा है कि हेमंत सेठ और उनके भाई व मऊरानीपुर की पूर्व विधायक रश्मि आर्या के पति पप्पू सेठ के खिलाफ पिछले दिनों मुकदमा दर्ज हुआ था, गिरफ्तारी से बचने के लिए वे शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
बोर्ड की पहली बैठक में एक प्रस्ताव पास
झांसी। जिला पंचायत के नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक सोमवार को हुई, जिसमें एक प्रस्ताव ही पारित हुआ। इस दौरान पंचायत की समितियों के गठन पर चर्चा हुई, लेकिन इसे अगली बैठक के लिए टाल दिया गया। इस दौरान पहुंचे सभी सदस्यों ने आपस में परिचय प्राप्त किया।
जिला पंचायत के राम मनोहर लोहिया सभागार में आयोजित बोर्ड की बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टी की गई। इसके बाद अपर मुख्य अधिकारी विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि पंचायत की छह समितियों का गठन किया जाना है, प्रत्येक समिति में छह सदस्यों को शामिल किया जाएगा। इसे सदस्यों ने अगली बैठक के लिए टाल दिया। इसके बाद पंचायत अध्यक्ष का आकस्मिक व्यय क्षमता ढाई हजार से बढ़ाकर पांच हजार रुपये करने का प्रस्ताव लाया गया, जिसे पर सहमति जता दी गई है। इस दौरान पंचायत के निर्माण कार्यों के टेंडर अध्यक्ष की स्वीकृति से पास करने का प्रस्ताव लाया गया। बताया गया कि बोर्ड बैठक में देरी होने की वजह से कार्य लटक जाते हैं। लेकिन, इसे सपा सदस्यों ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की स्वीकृति बोर्ड के जरिये ही होगी।
इस मौके पर विधायक राजीव सिंह पारीछा, जवाहर सिंह व बिहारीलाल आर्य, ब्लॉक प्रमुख भारती आर्या, मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार आदि मौजूद रहे।
परिजन और समर्थकों के साथ पहुंचे सदस्य
झांसी। बोर्ड की पहली बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्य अपने परिजनों व समर्थकों के साथ पहुुंचे। इससे सभागार खचाखच भर गया। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। इस पर सपा सदस्यों ने आपत्ति भी दर्ज कराई। इसके अलावा साउंड सिस्टम की गड़बड़ी की वजह से लोग एकदूसरे की आवाज भी नहीं सुन पा रहे थे। ऐसे में खासतौर पर महिला सदस्यों का परिचय औपचारिक ही रहा। उनकी धीमी आवाज अन्य लोगों तक नहीं पहुंच पाई।