फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The new building of Mahila Polytechnic will be ready by March 2025

Jhansi News: मार्च 2025 तक बनकर तैयार होगी महिला पॉलिटेक्निक की नई बिल्डिंग

Sun, 26 May 2024 03:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
The new building of Mahila Polytechnic will be ready by March 2025
छह स्मार्ट क्लास रूम, ऑडिटोरियम से लेकर नई कंप्यूटर लैब तक बन रही
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। वीरांगना झलकारीबाई राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में नई बिल्डिंग का काम मार्च 2025 तक पूरा हो जाएगा। यहां पढ़ने वाली छात्राओं के लिए 20 कक्षाएं बनाई जा रही हैं। इसके अलावा छह स्मार्ट क्लास रूम, ऑडिटोरियम से लेकर नई कंप्यूटर लैब तक बन रही है। वातानुकूलित पुस्तकालय भी बनाया जा रहा है।

राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में अभी सात ब्रांचों में प्रवेश होते हैं। इसमें कंप्यूटर साइंस, इलेक्टि्रकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन एंड गारमेंट टेक्नोलॉजी, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग के अलावा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, डाटा साइंस एंड मशीन लर्निंग ब्रांच शामिल है। इन सभी ब्रांचों में 75-75 सीट हैं। मौजूदा समय में पॉलिटेक्निक में 13 कक्षाएं हैं। जबकि, छात्राओं के पढ़ने के लिए 20 कक्षाओं की जरूरत है। इसके मद्देनजर पॉलिटेक्निक प्रशासन की तरफ से शासन को नई बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव भेजा था। दो महीने पहले इसकी मंजूरी मिल गई थी। कार्यदायी संस्था को 14.50 करोड़ बजट में से 2.62 करोड़ जारी भी कर दिया गया। इसके बाद नई बिल्डिंग बनाने का काम शुरू हो गया। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य एलएस यादव ने बताया कि मार्च 2025 तक ये बिल्डिंग बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन


किसकी-कितनी होगी क्षमता
...................................
- वातानुकूलित पुस्तकालय में 300 छात्राएं पढ़ सकेंगी।
- कंप्यूटर लैब में एकसाथ 150 छात्राएं बैठ सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed