फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The murderous uncle and his two sons were sentenced to 15 years of rigorous imprisonment.

Jhansi News: हत्यारे चाचा और उसके दो बेटों को 15 साल का कठोर कारावास

Wed, 12 Nov 2025 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
The murderous uncle and his two sons were sentenced to 15 years of rigorous imprisonment.

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। हत्या के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश ने मृतक के चाचा और दो चचेरे भाइयों को 15 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। उन पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने जुर्माने की धनराशि का 75 फीसदी मृतक के माता-पिता को देने का आदेश दिया है।

अभियोजन के मुताबिक, तीन साल पहले रक्सा थाना क्षेत्र के इमलिया गांव के किसान कमल सिंह कुशवाहा अपने खेत की बखरनी (जोताई) कर रहे थे। तभी कमल के चाचा राम सिंह व उसके दो बेटे मिथुन और नंदलाल हाथों में कुल्हाड़ी, डंडे लेकर खेत पर पहुंचे। उन्होंने कमल को जोताई करने से रोका। कारण पूछने पर तीनों ने कमल पर हमला कर दिया।
विज्ञापन




इसमें कमल और उसे बचाने आई उसकी मां गोमती और पिता उदय सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान कमल सिंह ने दम तोड़ दिया। रक्सा थाना पुलिस ने मृतक के भाई प्रमोद की शिकायत पर हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार यादव की अदालत ने मृतक के चाचा व उसके दोनों बेटे को दोषी पाया और सजा सुनाई। जुर्माना न देने पर दोषियों को छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तर्क पर सजा हुई कठोर

सुनवाई के दौरान अभियुक्तों की ओर से तर्क दिया गया था कि उनका यह पहला अपराध है। लिहाजा उन्हें सजा में राहत दी जाए पर सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता तेज सिंह गौड़ ने तर्क दिया कि आरोपी सगा चाचा और चचेरे भाई होने के बाद भी जानलेवा हमला किया। लिहाजा उन्हें कठोर से कठोर सजा दी जाए। इस तर्क पर कठोर सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed