{"_id":"67536002a494cae574045765","slug":"the-murderer-appeared-in-the-court-by-dodging-the-police-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-448553-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में हाजिर हो गया हत्यारोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में हाजिर हो गया हत्यारोपी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। चिरगांव में महिला की जघन्य हत्या करने के बाद से फरार हत्यारोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी बल्कि पुलिस को चकमा देकर वह खुद कोर्ट के सामने हाजिर हो गया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। हत्यारोपी के अब जेल में होने की वजह से महिला की हत्या की गुत्थी उलझी ही रह गई।
चिरगांव थाना के रावत डेरा निवासी रामसिया (50) पत्नी भूरे राजपूत की 13 नवंबर की रात गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी ने निर्ममता से गला घोंटने के साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट में हमला करके लहूलुहान कर दिया था। परिजन ने हत्या के आरोप में टहरौली के भटपुरा गांव निवासी लाखन सिंह राजपूत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके बाद से पुलिस उसे तलाश रही थी। लाखन के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस से बचने के लिए वह जंगलों में जा छिपा। सुराग लगाते हुए पुलिस भी वहां पहुंची, लेकिन पुलिस जंगल के अंदर नहीं घुस सकी। पिछले दिनों पुलिस जब बागेश्वर पीठाधीश्वर के स्वागत-सत्कार में जुटी थी, उसी दौरान शातिर बदमाश पुलिस को चकमा देकर कोर्ट जा पहुंचा। यहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। रामसिया के परिजन का आरोप है कि लाखन की पत्नी को रामसिया का भतीजा भगाकर अपने साथ ले आया था। इस वजह से लाखन रामसिया से रंजिश रखता था, लेकिन लाखन की गिरफ्तारी न होने से यह बात साफ नहीं हो सकी। एसपी (आरए) गोपीनाथ सोनी के मुताबिक उसकी गिरफ्तारी की कोशिश की गई थी, लेकिन वह कोर्ट में हाजिर हो गया। इस वजह से उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन