फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The murder of the uncle of the relationship arrived to resolve the dispute between husband and wife

पति-पत्नी के बीच हो रहे झगड़े को सुलझाने पहुंचे रिश्ते के चाचा की हत्या

Wed, 29 Jun 2022 11:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The murder of the uncle of the relationship arrived to resolve the dispute between husband and wife
झांसी। बुधवार की शाम प्रेमनगर थाना इलाके में पति-पत्नी के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने पहुंचे पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पहले उसे चबूतरे से नीचे फेंका और उसके बाद उस पर गैस सिलिंडर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

हंसारी पावर हाउस के पीछे रहने वाला रवि अहिरवार उर्फ गोलू और उसका भाई राहुल रसोई गैस सिलिंडर की डिलिवरी का काम करते हैं। पिछले कुछ समय से रवि अहिरवार का अपनी पत्नी अंकिता से विवाद चल रहा था। समझौता होने पर कुछ दिन पहले ही उसकी पत्नी अंकिता घर वापस लौटी थी। बुधवार की शाम तकरीबन पांच बजे गोलू का पत्नी अंकिता से एक बार फिर से विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक आ पहुंची। इस पर गोलू की मां सखी देवी ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, परंतु वे नहीं माने। इसी बीच अंकिता ने घर में रखे सिलिंडर को खोलकर खुद को आग के हवाले करने की कोशिश की। चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के चाचा राजमिस्त्री इंदल अहिरवार (50) मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विवाद शांत कराने की कोशिश की। इस पर गोलू भड़क गया और उसने इंदल का धक्का दे दिया, जिससे वो चबूतरे से नीचे जा गिरा। इंदल की पुत्री प्रियंका का आरोप है कि चबूतरे से धक्का देने के बाद गोलू व राहुल ने उसके पिता के ऊपर सिलिंडर पटक दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम
झांसी। मृतक इंदल अहिरवार अपने परिवार के कमाऊ सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी कुसुमा के अलावा दो बेटे कार्तिक व देव तथा बेटी प्रियंका व मनीषा है। मनीषा की शादी हो चुकी है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जबकि, क्षेत्र का माहौल भी गमगीन बना हुआ है। परिजनों का कहना है कि इंदल की कोई गलती नहीं थी। वो तो मानवता के नाते झगड़ा शांत कराने पहुंचे थे। लेकिन, उनकी ही हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed