फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The municipal corporation's treasury is empty, works worth Rs 3.97 crore are stuck, tenders have not yet been opened.

Jhansi News: नगर निगम का खजाना खाली, 3.97 करोड़ के काम फंसे, अब तक नहीं खुले टेंडर

Sat, 15 Nov 2025 02:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
The municipal corporation's treasury is empty, works worth Rs 3.97 crore are stuck, tenders have not yet been opened.

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। नगर निगम का खजाना खाली होने से 3.97 करोड़ रुपये के काम फंस गए हैं। अगस्त में निगम ने इन कामों की निविदा निकाली थी, जो अब तक नहीं खुल पाई है। ऐसे में ठेकेदार लगातार अफसरों के चक्कर काट रहे हैं।




11 अगस्त को नगर निगम ने निविदा निकाली थी। इसके तहत वार्ड 15 गरियागांव में गोशाला की अवशेष बाउंड्रीवाल का निर्माण 55.08 लाख रुपये से होना है। इसके अलावा वार्ड 24 भगवंतपुरा में 2.45 करोड़ से मुर्गा-मछली मार्केट में बाउंड्रीवाल, सड़क व दुकानें, वार्ड 31 लहरगिर्द में 71.73 लाख से ब्रह्मनगर मार्ग पर विवाहघर के भूतल का निर्माण, 10.16 लाख से वार्ड 49 गोंदू कंपाउंड में कच्चा पुल के पास दुकानों का निर्माण, 8.31 लाख से वार्ड 13 कोछाभांवर में मैरी में पार्क की बाउंड्रीवाल, गेट, फुटपाथ और 6.87 लाख से वार्ड 22 में एफएसटीपी से हाईवे तक नाला निर्माण प्रस्तावित है। अब ढाई महीने बीतने के बाद भी ये निविदा खोली नहीं जा सकी हैं। इसको लेकर शुक्रवार को भी ठेकेदारों ने अफसरों से मुलाकात की। मुख्य अभियंता राजवीर सिंह का कहना है कि बजट आते ही निविदा खोली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed