फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The MRI machine was repaired before the arrival of the Chief Minister and then broke down.

Jhansi News: मुख्यमंत्री के आने से पहले सुधरी एमआरआई मशीन फिर हुई खराब

Tue, 05 Sep 2023 11:44 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
The MRI machine was repaired before the arrival of the Chief Minister and then broke down.
महज 16 जांचें हो पाई थीं, 15 लाख की मशीन की सीएमसी भी हुई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मुख्यमंत्री के झांसी आगमन के ठीक एक दिन पहले सुधरी मेडिकल कॉलेज की एमआरआई मशीन में फिर से खराबी आ गई है। इस मशीन से महज 16 जांचें हीं हो पाई थीं। जबकि, कॉलेज प्रशासन ने इसकी सीएमसी (व्यापक रखरखाव अनुबंध) के लिए कंपनी को करीब 15 लाख रुपये का भुगतान किया था। अब मरीजों के सामने फिर से जांच का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

मेडिकल कॉलेज की एमआरआई मशीन चार-पांच महीने से खराब पड़ी हुई थी। मरीजों को प्राइवेट सेंटर पर जाकर जांच करानी पड़ रही थी। शासन की ओर से मशीन ठीक कराने के लिए कॉलेज प्रशासन को बजट भी भेज दिया गया था। इसके बावजूद एक महीने तक मशीन ठीक नहीं कराई गई। 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का झांसी आगमन हुआ। इससे ठीक एक दिन पहले ही कॉलेज प्रशासन ने मशीन सुधरवा ली। इसके बाद सिर्फ 16 जांचें ही हो पाई थीं कि मशीन जवाब दे गई। बताया गया कि मशीन से जांच होने पर इमेज सही नहीं आ रही है। इससे मरीज के मर्ज का पता नहीं लग पा रहा है। वहीं, सीएमएस डॉ. सचिन माहुर का कहना है कि मशीन ठीक कराने के लिए इंजीनियर बुलाया गया है। जल्द ही मशीन ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed