{"_id":"6137be7a8ebc3ea6b4134523","slug":"the-mother-performed-the-last-rites-of-the-son-s-body-jhansi-news-jhs2037538165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्र के शव का मां ने किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुत्र के शव का मां ने किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
झांसी। दो दिन पहले रेलवे के इंजन पार्क में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई थी। मंगलवार को उसकी मां ने शव का अंतिम संस्कार किया। इसके अलावा प्रशासन से रेलवे की लापरवाही की शिकायत भी की।
महोबा के थाना बेलाताल इलाके के ग्राम अजनर निवासी युवक सोनू कुशवाहा (18) अपनी वृद्ध मां मीरा देवी के साथ पिछले एक महीने से रैन बसेरा में डेरा डाले हुए थे। सोनू छोटा-मोटा काम कर अपना और मां का भरण-पोषण कर रहा था। रविवार दोपहर वो पानी पीने के लिए डीआरएम ऑफिस के सामने स्थित इंजन पार्क में गया। इसी दरम्यान पार्क की लोहे की ग्रिल के पास लगे एक बिजली के खंभे और उससे लटक रहे तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उसकी मां मीरा देवी के हवाले कर दिया गया। इसके बाद श्याम चौपड़ा मुक्तिधाम में राजाराम स्वयंसेवी संस्था के श्यामसुंदर शर्मा के सहयोग से मां मीरा देवी ने पुत्र का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान वहां मौजूद सभी की आंखें नम रहीं। बाद में मां की ओर से जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया गया है, जिसके जरिये रेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई।
पार्क में व्यवस्थाएं की गईं दुरुस्त
झांसी। रविवार को हादसे के बाद रेल प्रशासन की ओर से जारी किए गए बयान में स्पष्ट किया गया था कि युवक की मौत करंट से नहीं, बल्कि अन्य कारणों से हुई है। लेकिन, पोस्टमार्टम में युवक की मौत का कारण करंट लगना ही पाया गया हैे। इसके बाद रेल प्रशासन की ओर से पार्क में विद्युत संबंधी मरम्मत कार्य किए गए। खंभों की लाइन, लाइटें आदि चेक किए जाने का काम मंगलवार की शाम तक चलता रहा।