फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The mother died in hospital four days after her son's death.

Jhansi News: बेटे की मौत के चार दिन बाद मां ने अस्पताल में दम तोड़ा

Fri, 05 Dec 2025 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
The mother died in hospital four days after her son's death.
मामा के अंतिम संस्कार में बाइक से जा रहे थे मां-बेटे, कार की टक्कर से हुए थे जख्मी
विज्ञापन

झांसी। डगरवाहा के पास सड़क हादसे में बेटे की मौत के बाद बृहस्पतिवार को घायल मां ने भी दम तोड़ दिया। मां-बेटे चार दिन पहले बाइक से मामा के अंतिम संस्कार में जा रहे थे। तेज रफ्तार कार की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।



बबीना थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी मनोज यादव पुत्र रूप सिंह खेती किसानी करता था। रक्सा के डगरवाहा गांव में मनोज के मामा किशन की मौत हो गई थी। 30 नवंबर को मनोज अपनी 50 साल की मां पिस्ता देवी को लेकर बाइक से डगरवाहा गांव जा रहा था। डगरवाहा के पास अज्ञात कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इसमें मनोज और उसकी मां पिस्ता देवी घायल हो गए थे। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। मनोज की हालत से गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। रास्ते में मनोज की मौत हो गई थी। वहीं पिस्ता देवी का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह मां की भी मौत हो गई। परिवार में मनोज के बाद उसकी मां की मौत से कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed